जशपुर घटना : मृतकों के परिजनों को 50 लाख रुपए मुआवजा, सरकार ने किया ऐलान, लेकिन प्रदेश में राजनीति शुरू
जशपुर घटना : सरकार ने मृतकों के परिजनों को 50 लाख रुपए मुआवजे का किया ऐलान, लेकिन प्रदेश में राजनीति शुरू
रायपुर। जशपुुर के पत्थलगांव घटना मामले राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को 50 लाख रुपए देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने स्थानीय विधायक रामपुकार सिंह से चर्चा के बाद मुआवजे का ऐलान किया है।
वहीं इस ऐलान के बाद भाजपा ने अब मृतकों के परिजनों को एक करोड़ रुपए और घायलों को 25-25 लाख रुपए देने की मांग की है। जबकि पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने हादसे के बाद 50 लाख रुपए मुआवजा देने की बात कही थी। लेकिन भाजपा के कई नेताओं की इस पर राय अलग-अलग है। इसे लेकर शनिवार को जशपुर बंद का ऐलान किया है।
https://twitter.com/drramansingh/status/1448984490479472642
जशपुर घटना, मुआवजे पर राजनीति नहीं- भूपेश बघेल
मुआवजे की राजनीति को लेकर बयान दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि भाजपा पहले आपस में तय कर ले। उनका हर नेता अलग-अलग मांग कर रहा है। बघेल ने यह बयान दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में रवाना होने से पहले दिया। उन्होंने एयरपोर्ट पर मीडिया से कहा कि भाजपा नेता अलग-अलग मुआवजा राशि की मांग कर रहे हैं। रमन सिंह 50 लाख कहते हैं, नेता प्रतिपक्ष 75 लाख रुपए की मांग कर हैं, कोई एक करोड़ कह रहा है।
भूपेश ने कहा कि मृतक परिवार को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। उसकी भरपाई रुपए से नहीं की जा सकती है। ऐसी घटना पर निश्चित रूप से सरकारी सहायता दी जाती है। भाजपा इस पर राजनीति न करे।
https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1449233536905449473
एसपी को हटाने की मांग
घटनास्थल पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने एसपी को हटाने की मांग की। उन्होंने कहा कि गांजा तस्करी के चलते घटना हुई है।
घटना में 4 लोगों की मौत
बता दें कि दशहरा के दिन (15 अक्टूबर को) जशपुर के पत्थलगांव में गांजा तस्करों ने कार से धार्मिक जुलूस में शामिल लोगों को रौंद दिया था। यह सभी लोग स्थानीय दुर्गा पूजा पंडाल से मूर्ति विसर्जन के लिए निकले थे। खबर के मुताबिक, इस घटना में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को रायगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
तस्कर ओडिशा से मध्य प्रदेश के सिंगरौली ले जा रहे थे। घटना के बाद लोगों ने कार में आग लगा दी। राज्य सरकार ने एएसआई के सस्पेंड और टीआई को लाइन अटैच किया है।
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए)
दशहरा के दिन मातम : दुर्गा विसर्जन करने जा रहे श्रद्धालुओं को कार ने रौंदा, एक की मौत, 20 से ज्यादा घायल
लोकल ट्रेन में पॉकेटमारी, दो महिला और युवक गिरफ्तार…
तस्करों का पर्दाफाश : 22 लाख का ब्राउन शुगर जब्त, महिला समेत 3 तस्कर गिरफ्तार
बैंक कैशियर से दिनदहाड़े 15 लाख रुपए की लूट, लुटेरों का कोई सुराग नहीं…
बीड़ी खरीदने के विवाद में महिला की हत्या, आरोपी ऐसे हुआ गिरफ्तार
सिर कटी लाश मिलने से सनसनी, घटना स्थल पर शराब की बोतल और आधार कार्ड बरामद…
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround