IPL-14 Final: चैंपियन चेन्नई को मिले 20 करोड़ रुपए, इन खिलाड़ियों पर हुई रुपयों की बारिश, देखें सूची...

IPL-14 Final: चैंपियन चेन्नई को मिले 20 करोड़ रुपए, इन खिलाड़ियों पर हुई रुपयों की बारिश... स्पोर्ट्स डेस्क। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) IPL-14 में वापसी के बाद फाइनल में हार मिली। चैंपियन चेन्नई ने फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स को 27 रनों से हराया। धोनी की अगवाई वाली टीम पिछले सीजन में कमाल दिखा नहीं पाई थी। लेकिन इस साल आईपीएल का चौथा खिताब जीत लिया। इससे पहले टीम 2010, 2011 और 2018 में विजेता बनी थी। 

खिलाड़ियों पर इनामों की बारिश

आईपीएल के 14वें सीजन के फाइनल के बाद खिलाड़ियों पर इनामों की बारिश हुई। चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स को 20 करोड़ रुपए की इनामी राशि हासिल हुई। उपविजेता केकेआर की टीम को 12.5 करोड़ रुपए इनाम मिला।  

ऋतुराज गायकवाड़ को ऑरेंज कैप

आईपीएल 2021 में सर्वाधिक रन बनाने वाले सीएसके के धाकड़ सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ (635 रन) ने ऑरेंज कप पर कब्जा जमाया। उन्हें 10 लाख रुपए का चेक मिला। इसके अलावा उन्होंने इमर्जिंग प्लेयर का अवॉर्ड (10 लाख रु.) भी हासिल किया। आईपीएल 2021 में सर्वाधिक रन बनाकर ऑरेंज कैप हासिल करने वाले ऋतुराज ने कहा कि टीम के चैम्पियन बनने से उनकी इस उपलब्धि का महत्व बढ़ गया है।

फाफ डु प्लेसिस दूसरे स्थान

चैंपियन चेन्नई के खिलाड़ी गायकवाड़ ने टूर्नामेंट में 635 रन बनाए, जबकि उनके साथी सलामी बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस 633 रन बनाकर दूसरे स्थान पर रहे। केवल दो रनों के अंतर रहा। तीसरे नंबर पर केएल राहुल रहे।

इनाम राशि

  1. चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स को मिला 20 करोड़ रुपए का चेक।
  2. रनर्स-अप कोलकाता नाइट राइडर्स को मिला 12.5 करोड़ रुपए का चेक।

आईपीएल चैम्पियन

  1. मुंबई इंडियंस - 5 बार (2013, 2015, 2017, 2019 और 2020) कप्तान रोहित शर्मा
  2. चेन्नई सुपर किंग्स - 4 बार (2010, 2011, 2018 और 2021) कप्तान महेंद्र सिंह धोनी
  3. कोलकाता नाइट राइडर्स - 2 बार (2012 और 2014) कप्तान गौतम गंभीर
  4. सनराइजर्स हैदराबाद - 1 बार (2016) कप्तान डेविड वॉर्नर
  5. डेक्कन चार्जर्स - 1 बार (2009) कप्तान एडम गिलक्रिस्ट
  6. राजस्थान रॉयल्स - 1 बार (2008) कप्तान शेन वॉर्न

इन खिलाड़ियों को मिले इनाम

अवॉर्ड प्राइज मनी (रुपए में) किसे मिला प्रदर्शन
गेमचेंजर ऑफ द मैच एक लाख फाफ डुप्लेसिस 59 गेंदों पर 86 रन बनाए
सुपरस्ट्राइकर ऑफ द मैच एक लाख रॉबिन उथप्पा 15 गेंदों पर 36 रन बनाए स्ट्राइक रेट: 206.66
लेट्स क्रैक इट सिक्स एक लाख वेंकटेश अय्यर तीन छक्के लगाए
पावर प्लेयर ऑफ द मैच एक लाख वेंकटेश अय्यर 32 गेंदों पर 50 रन पावर-प्ले में 15 गेंदों पर 31 रन बनाए
मैन ऑफ द मैच पांच लाख फाफ डुप्लेसिस 59 गेंदों पर 86 रन की पारी खेली
  ऑरेंज और पर्पल कैप विनर को 10-10 लाख रुपए  
अवॉर्ड प्राइज मनी (रुपए में) किसे मिला प्रदर्शन
इमर्जिंग प्लेयर 10 लाख ऋतुराज गायकवाड़ मैच: 16, रन: 635
गेमचेंजर ऑफ द सीजन 10 लाख हर्षल पटेल मैच: 15, विकेट: 32 फैंटेसी लीग में टॉप पर रहे
लेट्स क्रैक इट सिक्स ऑफ द सीजन 10 लाख केएल राहुल सीजन में सबसे ज्यादा 30 छक्के लगाए
परफेक्ट कैच ऑफ द सीजन 10 लाख रवि बिश्नोई केकेआर के सुनील नरेन का शानदार कैच लिया था
पावर प्लेयर ऑफ द सीजन 10 लाख वेंकटेश अय्यर मैच: 10, विकेट: 370 स्ट्राइक रेट 128.47 का रहा
सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन 10 लाख शिमरॉन हेटमायर मैच: 14, स्ट्राइक रेट सबसे ज्यादा: 168.05
पर्पल कैप 10 लाख हर्षल पटेल मैच: 15, विकेट: 32
ऑरेंज कैप 10 लाख ऋतुराज गायकवाड़ मैच: 16, सबसे ज्यादा रन: 635
मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर 10 लाख हर्षल पटेल मैच: 15, विकेट: 32 विकेट कई अहम मौकों पर विकेट निकाले
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) RCB vs KKR : सुनील नरेन के ऑलराउंड प्रदर्शन से कोहली का सपना टूटा, IPL से हुए बाहर DC vs CSK qualifier : CSK फाइनल में पहुंची, धोनी ने दिलाई जीत, दिल्ली के पास एक और मौका…. छत्तीसगढ़ पटवारी भर्ती : 301 पदों पर होगी भर्ती, सहायक ग्रेड-3 और भृत्य के 988 पद… dc vs csk : दिल्ली कैपिटल्स की रोमांचक जीत, पंत की टीम टॉप पर पहुंची MI vs DC : कांटे के मुकाबले में जीती दिल्लीमुंबई इंडियंस ने फिर किया निराश Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround