शराब दुकान चोरी : नकाबपोश लुटेरों ने कर्मचारियों पर किया हमला, तिजोरी उखाड़ कर ले गए, लेकिन...
शराब दुकान चोरी : नकाबपोश लुटेरों ने कर्मचारियों पर किया हमला, तिजोरी उखाड़ कर ले गए, लेकिन...
राजनांदगांव। जिले में देर रात बेलगांव के कटली में स्थित शराब दुकान में नकाबपोश लुटेरों ने हमला बोल दिया। बदमाश हाथों में तलवार, डंडे और रॉड पकड़े हुए थे। दुकान में घुसकर लुटेरों ने पहले गार्ड से मारपीट की। साथ की कर्मचारियों को भी बुरी तरह से जख्मी कर दिया। इसके बाद लूट की घटना को अंजाम दिया। कर्मचारियों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। अभी आरोपियों की तलाश की जा रही है।
मारपीट और हंगामे की आवाज
यह घटना रात करीब 2 सें 3 बजे के बीच की है। शराब दुकान के कर्मचारी जब रात में शो रहे थे। उस दौरान लगभग 10 बदमाश दुकान पहुंचे और वहां मौजूद गार्ड को पिटना शुरू कर दिया। मारपीट और हंगामे की आवाज सुनकर अन्य कर्मचारी बीच बचाव के लिए पहुंचे। आरोपियों ने उनकी भी रॉड़, तलवार और डंडे से पिटाई कर दी।
दुकान में बनाया बंधक
सभी आरोपी कर्मचारियों को दुकान में ही बंधक बना लिया। इसके बाद लॉकर रूम में रखे दो तिजौरी में एक तिजोरी और महंगी शराब की बोतले लेकर फरार हो गए।
आरोपियों के जाने के बाद कर्मचारियों ने इसकी शिकायत डोंगरगढ़ पुलिस को दी। लूटेरों ने दुकान में लगे सारे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए है।
दो तीन दिनों का कैश रखा था
जानकारी के मुताबिक, दुकान में दो तीन दिनों का कैश रखा हुआ था। करीब 17 लाख रूपए कैश दुकान की एक तिजोरी में थे। लूटेरे जब दुकान के अंदर पहुंचे तो उस दौरान बंद दो तिजोरी में से एक तिजौरी उखाड़कर अपने साथ ले गए।
आरोपी दुकान में रखी खाली तिजोरी अपने साथ ले गए हैं। वहीं मौके में पहुंची पुलिस ने दुकान में रखी दूसरी तिजोरी को खुलवाया तो उसमें 17 लाख नकदी सही सलामत मिले थे।
17 लाख नकदी सही सलामत
इस मामले में पुलिस का कहना है कि एक संदेही को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ जारी है। जल्द ही इस मामले में सभी आरोपियों को गिरफ़्तार कर इस मामले का खुलासा भी कर दिया जाएगा।
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए)
दशहरा के दिन मातम : दुर्गा विसर्जन करने जा रहे श्रद्धालुओं को कार ने रौंदा, एक की मौत, 20 से ज्यादा घायल
लोकल ट्रेन में पॉकेटमारी, दो महिला और युवक गिरफ्तार…
तस्करों का पर्दाफाश : 22 लाख का ब्राउन शुगर जब्त, महिला समेत 3 तस्कर गिरफ्तार
बैंक कैशियर से दिनदहाड़े 15 लाख रुपए की लूट, लुटेरों का कोई सुराग नहीं…
बीड़ी खरीदने के विवाद में महिला की हत्या, आरोपी ऐसे हुआ गिरफ्तार
सिर कटी लाश मिलने से सनसनी, घटना स्थल पर शराब की बोतल और आधार कार्ड बरामद…
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround