डायल-112 : गर्भवती को खाट से सड़क तक पहुंचाया, फिर 60 किमी दूर अस्पताल में भर्ती कराया, अब मिलेगा इनाम...
डायल-112 : गर्भवती को खाट से सड़क तक पहुंचाया, फिर 60 किमी दूर अस्पताल में भर्ती कराया, अब मिलेगा इनाम...
कोरबा। डायल-112 की टीम ने बेहतरीन काम से अन्य कर्मियों के लिए मिसाल पेश की है। घर तक रास्त नहीं होने पर जवानों ने खाट से गर्भवती महिला को गाड़ी तक पहुंचाया। जिसकी तारीफ पुलिस ऑफिसर ने किया है।
घर तक गाड़ी नहीं गई
दरअसल, कोरबा जिले के गांव पतुरिया में एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा हुई। घरवालों ने बड़ी उम्मीद से डायल-112 पर सूचना दी। जब डायल-112 की टीम पतुरिया पहुंची तो देखा कि घर तक गाड़ी नहीं जा सकती।
खाट समेत महिला को गाड़ी तक लेकर आए
घर करीब एक किलोमीटर दूर था। तत्काल टीम के जवान और ड्राइवर ने उसका हल निकाला। गाड़ी के साथ पहुंचने में मुश्किलें थीं, इसलिए पैदल गए और खाट समेत महिला को गाड़ी तक लेकर आए।
इसके बाद उसे 60 किलोमीटर दूर कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डिलीवरी हुई। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
शल डीजी आरके विज ने इनाम देने की घोषणा की
डायल-112 के ट्विटर हैंडल से इसकी तस्वीरें पोस्ट की गई थीं और थोड़ी सी जानकारी थी। इसे पढ़कर स्पेशल डीजी आरके विज ने तत्काल ट्विटर पर ही पुलिस जवान और ड्राइवर को नगद इनाम देने की घोषणा की है।
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए)
दशहरा के दिन मातम : दुर्गा विसर्जन करने जा रहे श्रद्धालुओं को कार ने रौंदा, एक की मौत, 20 से ज्यादा घायल
लोकल ट्रेन में पॉकेटमारी, दो महिला और युवक गिरफ्तार…
तस्करों का पर्दाफाश : 22 लाख का ब्राउन शुगर जब्त, महिला समेत 3 तस्कर गिरफ्तार
बैंक कैशियर से दिनदहाड़े 15 लाख रुपए की लूट, लुटेरों का कोई सुराग नहीं…
बीड़ी खरीदने के विवाद में महिला की हत्या, आरोपी ऐसे हुआ गिरफ्तार
सिर कटी लाश मिलने से सनसनी, घटना स्थल पर शराब की बोतल और आधार कार्ड बरामद…
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround