ओडिशा से गांजे की तस्करी, मध्य प्रदेश के तस्कर, सीडब्ल्यूसी में 5 राज्यों के चुनाव पर हुई मंथन- सीएम भूपेश बघेल

ओडिशा से गांजे की तस्करी, मध्य प्रदेश के तस्कर, सीडब्ल्यूसी में 5 राज्यों के चुनाव पर हुई मंथन- सीएम भूपेश बघेल रायपुर। दिल्ली में शनिवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की बैठक हुई। इस बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए। इसके बाद वे देर शाम रायपुर लौट गए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल माना एयरपोर्ट पर कहा कि सीडब्ल्यूसी की बैठक थी। सीडब्ल्यूसी के मेंबर सभी सदस्य उपस्थित थे। सोनिया जी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। एमपी के उपचुनाव को लेकर कार्यक्रम तय किया गया है। साथ ही 5 राज्यों में जहां चुनाव होने वाले हैं। कुछ महीने बाद उसके बारे में विस्तार से चर्चा होगी। किसानों के मुद्दे पर और आंतरिक सुरक्षा के मुद्दों पर भी सब लोगों ने एक स्वर से सोनिया जी और राहुल जी के नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त किया। बहुत ही सकारात्मक चर्चा उस बैठक में संपन्न हुई।

गाड़ी एमपी, गांजा तस्कर भी 

कांग्रेस द्वारा मध्यप्रदेश सरकार को भी इस घटना में मुआवजा देने की बात को लेकर बघेल ने कहा कि गाड़ी एमपी की है। गांजा तस्कर भी मध्य प्रदेश का है। गाड़ी ओडिशा से आ रही थी और मध्यप्रदेश जा रही थी। यह अक्सर देखा गया है कि चाहे महासमुंद हो या बस्तर हो सभी क्षेत्रों में लगातार ओडिशा से गांजा आता है। ओडिशा सरकार को इस मामले में सख्ती बरतनी चाहिए। दूसरी बात यह है कि मध्यप्रदेश के गांजा तस्कर है। क्या इस प्रकार के और भी वहां लोग हैं, जो इस रैकेट में काम कर रहे हैं मध्य प्रदेश सरकार को भी इसमें संज्ञान लेना चाहिए।

धरना मध्य प्रदेश सरकार के खिलाफ हो

वहीँ पत्थलगांव की घटना पर बीजेपी के आंदोलन पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनको धरना मध्य प्रदेश सरकार के खिलाफ करनी चाहिए क्योंकि उस पूरे मसले का भंडाफोड़ हो.. उसकी मांग उन्हें करनी चाहिए । जहां तक छत्तीसगढ़ सरकार की बात है घटना बहुत दुर्भाग्य जनक है। जिसकी इसकी जितनी भी निंदा की जाए, उतनी कम है। मृतक परिवार के प्रति सहानुभूति हमारी है। सरकार की ओर से सभी कार्रवाई तत्काल किया गया है। आरोपी पकड़े गए हैं। एसआई को निलंबित कर दिया गया है। जांच जारी है और जांच में जो सामने आएगा उसमें कारवाई की जाएगी। भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर क्या चाहती है और आंदोलन कर आरोपी पकड़े गए हैं। मुआवजा की घोषणा कर दिए गए। अब आंदोलन किस बात की। Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) दशहरा के दिन मातम : दुर्गा विसर्जन करने जा रहे श्रद्धालुओं को कार ने रौंदाएक की मौत, 20 से ज्यादा घायल लोकल ट्रेन में पॉकेटमारीदो महिला और युवक गिरफ्तार तस्करों का पर्दाफाश : 22 लाख का ब्राउन शुगर जब्तमहिला समेत तस्कर गिरफ्तार बैंक कैशियर से दिनदहाड़े 15 लाख रुपए की लूटलुटेरों का कोई सुराग नहीं बीड़ी खरीदने के विवाद में महिला की हत्याआरोपी ऐसे हुआ गिरफ्तार सिर कटी लाश मिलने से सनसनीघटना स्थल पर शराब की बोतल और आधार कार्ड बरामद Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround