नवजातों की मौत : मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 4 घंटे में 4 बच्चों ने तोड़ा दम, परिजनों ने किया चक्काजाम

अंबिकापुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर के एसएनसीयू में 4 घंटों के भीतर 4 नवजातों की मौत हो गई। इससे जिले में हड़कंप मच गया। घटना शनिवार 16 अक्टूबर की सुबह 3.30 बजे से लेकर 6.45 बजे की है। बच्चों की मौत से परिजन आक्रोशित हो गए। परिजनों ने सुबह मेडिकल कॉलेज के सामने स्थित मुख्य सड़क पर चक्काजाम कर दिया। परिजन स्वास्थ्य मंत्री को बुलाने को बात पर अड़े हुए थे। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में सही समय पर इलाज उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। स्टाफ नर्स से बात करने पर सही से जवाब तक नहीं देते हैं। आवश्यकता पडऩे पर मरीज के परिजन स्टाफ नर्स के पास समस्या लेकर जाते हैं तो उन्हें भगा दिया जाता है। गुस्से में कहतीं हैं कि अगर सुविधाजनक उपचार चाहिए था तो सरकारी अस्पताल में क्यों लाए थे। इस तरह के व्यवहार से परिजन नाराज थे। बच्चों की मौत के बाद अस्पताल के सामने चक्काजाम कर दिया। लगभग 2 घंटे से ज्यादा समय तक चक्काजाम रहा। 

नवजातों की मौत पर आरोप

एक परिजन ने आरोप लगाया है कि मेरा बच्चा एसएनसीयू में भर्ती था। उसे मां का दूध पिलाने के लिए कहा गया था। मां का दूध ले जाकर एसएनसीयू की स्टाफ नर्स को दिया गया था, लेकिन दूसरे दिन भी दूध जस का तस था। पूछे जाने पर स्टाफ नर्स द्वारा कहा गया कि पाउडर दूध बच्चे को पिला दिया गया है।

सभी बच्चे प्री-मेच्योर थे-सिविल सर्जन डॉ. जेके रेलवानी 

सूचना पर सिविल सर्जन डॉक्टर अनिल प्रसाद व शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. जेके रेलवानी ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों को समझाइश दी। उन्होंने अस्पताल में व्याप्त समस्याओं को जल्द से जल्द दूर करने का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद परिजन चक्काजाम को समाप्त किया। हालांकि नवजात की मौत के मामले में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर जेके रेलवानी का कहना है कि सभी बच्चे प्री-मेच्योर थे। Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) दशहरा के दिन मातम : दुर्गा विसर्जन करने जा रहे श्रद्धालुओं को कार ने रौंदाएक की मौत, 20 से ज्यादा घायल लोकल ट्रेन में पॉकेटमारीदो महिला और युवक गिरफ्तार तस्करों का पर्दाफाश : 22 लाख का ब्राउन शुगर जब्तमहिला समेत तस्कर गिरफ्तार बैंक कैशियर से दिनदहाड़े 15 लाख रुपए की लूटलुटेरों का कोई सुराग नहीं बीड़ी खरीदने के विवाद में महिला की हत्याआरोपी ऐसे हुआ गिरफ्तार सिर कटी लाश मिलने से सनसनीघटना स्थल पर शराब की बोतल और आधार कार्ड बरामद Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround