बैंक क्लर्क के 7 हजार पद, आवेदन करने की आखिरी तारीख जानें...

डेस्क। बैंक क्लर्क के 7 हजार से अधिक पदों पर भर्ती निकली है। इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्‍शन (IBPS) ने योग्य उम्‍मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। योग्‍य एवं इच्‍छुक उम्‍मीदवार सभी जानकारियां नोटिफिकेशन में जरूर चेक करें। आवेदन करने की अंतिम तारीख 27 अक्‍टूबर हैं।

इन बैंकों में होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के माध्‍यम से कई बैंकों में भर्ती होगी। जैसे बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, यूको बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक और बैंक ऑफ महाराष्ट्र सहित 11 बैंकों में क्लर्क की भर्तियां की जाएंगी। उम्‍मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जार कर नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं। कुल 7855 क्‍लर्क पदों पर भर्ती की जानी है। इस भर्ती के लिए रजिस्‍ट्रेशन 7 अक्‍टूबर से शुरू हो गई हैं। ऑनलाइन एप्लिकेशन की आखिरी तारीख 27 अक्‍टूबर है। उम्‍मीदवारों का चयन ऑनलाइन प्रीलिम्‍स और मेन्‍स परीक्षा के आधार पर होगा। 

शैक्षणिक योग्यता

आवेदन करने के लिए उम्‍मीदवार की आयु 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। ग्रेजुएट उम्‍मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।

आवेदन की फीस

अनारक्षित कैटेगरी के उम्‍मीदवारों के लिए एप्लिकेशन फीस 850 रुपए है। जबकि अन्‍य सभी उम्‍मीदवारों के लिए आवेदन शुल्‍क 175 रुपए है। आवेदन, चयन और भर्ती से जुड़ी अन्‍य सभी जानकारियों के लिए उम्‍मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक करें। Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में सीटों की संख्या बढ़ी, अब 3676 सीट पर प्रवेश, युवाओं को मिलेंगे ज्यादा अवसर… मानसून की विदाई, अब सर्दी का मौसम, छत्तीसगढ़ में इस महीने ज्यादा ठंड… छत्तीसगढ़ पटवारी भर्ती : 301 पदों पर होगी भर्ती, सहायक ग्रेड-3 और भृत्य के 988 पद… स्कूली बच्चों के लिए दशहरादीपावली और शीतकालीन अवकाश की सूची जारीइस साल कुल 60 दिन की छुट्टीदेखिए लिस्ट Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround