टी कॉफी बोर्ड : सीएम भूपेश बघेल ने की घोषणा, छत्तीसगढ़ में टी कॉफी बोर्ड का होगा गठन, खेती को मिलेगा बढ़ावा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पहाड़ी इलाकों में चाय और काफी की खेती की जा रही है। अब इसे बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने पर खेती की जाएगी। इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कृषि मंत्री की अध्यक्षता में टी कॉफी बोर्ड गठन करने का निर्णय लिया है। उद्योग मंत्री छत्तीसगढ़ टी कॉफी बोर्ड के उपाध्यक्ष होंगे। आगामी तीन साल में दस-दस हजार एकड़ में चाय एवं कॉफी की खेती करने का लक्ष्य रखा गया है।

दो विशेष सदस्य भी शामिल

बोर्ड में अतिरिक्त मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री सचिवालय, कृषि उत्पादन आयुक्त, प्रबंध संचालक सीएसआईडीसी, कृषि/उद्यानिकी एवं वन विभाग के एक-एक अधिकारी सहित दो विशेष सदस्य भी शामिल किए जाएगे।

कृषि विभाग की अन्य सुविधाएं दी जायेगी

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि स्थानीय कृषको एवं प्रसंस्करणकर्ता लोगों को अधिकतम लाभ सुनिश्चित करने के लिये और राज्य में चाय-कॉफी की खेती को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ टी कॉफी बोर्ड का गठन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी 3 वर्षों में कम से कम दस-दस हजार एकड़ में चाय एवं कॉफी की खेती करने का लक्ष्य अर्जित किया जायेगा। चाय एवं कॉफी की खेती करने वाले किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना एवं कृषि विभाग की अन्य सुविधाएं दी जायेगी।

निवेशकों एवं कन्सल्टेंट्स की सहायता

बता दें कि राज्य के उत्तरी भाग विशेषकर जशपुर जिले में चाय की खेती हो रही है। दक्षिणी भाग बस्तर जिले में कॉफी की खेती की जा रही है। चाय और कॉफी के प्रसंस्करण की व्यापक संभावनाए है। इसमें उद्यानिकी एवं उद्योग विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित संस्थानों से तकनीकी मार्ग दर्शन लेने के साथ ही निजी क्षेत्र के विशेषज्ञों, निवेशकों एवं कन्सल्टेंट्स की सहायता भी ली जाएगी। Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) बस्तर संभाग मेें भर्ती : सरकारी नौकरी का मौका, 988 पदों के लिए मंगाया आवेदन… इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में सीटों की संख्या बढ़ी, अब 3676 सीट पर प्रवेश, युवाओं को मिलेंगे ज्यादा अवसर… मानसून की विदाई, अब सर्दी का मौसम, छत्तीसगढ़ में इस महीने ज्यादा ठंड… छत्तीसगढ़ पटवारी भर्ती : 301 पदों पर होगी भर्ती, सहायक ग्रेड-3 और भृत्य के 988 पद… स्कूली बच्चों के लिए दशहरादीपावली और शीतकालीन अवकाश की सूची जारीइस साल कुल 60 दिन की छुट्टीदेखिए लिस्ट Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround