4 शिशुओं की मौत से हड़कंप, स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव दिल्ली दौरे पर, मंत्री डहरिया ने बुलाई बैठक
4 शिशुओं की मौत से हड़कंप, स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव दिल्ली दौरे पर, मंत्री डहरिया ने बुलाई बैठक
रायपुर। अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में चार नवजात शिशुओं की मौत से हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव दिल्ली दौरे पर थे। जो अब सीधे अंबिकापुर लौट रहे हैं। वहीं प्रभारी मंत्री शिवकुमार डहरिया ने जिला प्रशासन की आपात बैठक बुलाई है।
दरअसल, मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर के एसएनसीयू में शनिवार को 4 घंटों के भीतर 4 नवजातों की मौत हो गई। इससे जिले में हड़कंप मच गया। घटना 16 अक्टूबर की सुबह 3.30 बजे से लेकर 6.45 बजे की है। बच्चों की मौत से परिजन आक्रोशित हो गए। परिजनों ने मेडिकल कॉलेज के सामने स्थित मुख्य सड़क पर चक्काजाम कर दिया। परिजन स्वास्थ्य मंत्री को बुलाने को बात पर अड़े हुए थे।
परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में सही समय पर इलाज उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। स्टाफ नर्स से बात करने पर सही से जवाब तक नहीं देते हैं। आवश्यकता पडऩे पर मरीज के परिजन स्टाफ नर्स के पास समस्या लेकर जाते हैं तो उन्हें भगा दिया जाता है। गुस्से में कहतीं हैं कि अगर सुविधाजनक उपचार चाहिए था तो सरकारी अस्पताल में क्यों लाए थे। इस तरह के व्यवहार से परिजन नाराज थे। बच्चों की मौत के बाद अस्पताल के सामने चक्काजाम किया।
अस्पताल में अव्यवस्था
एक परिजन ने आरोप लगाया है कि मेरा बच्चा एसएनसीयू में भर्ती था। उसे मां का दूध पिलाने के लिए कहा गया था। मां का दूध ले जाकर एसएनसीयू की स्टाफ नर्स को दिया गया था, लेकिन दूसरे दिन भी दूध जस का तस था। पूछे जाने पर स्टाफ नर्स द्वारा कहा गया कि पाउडर दूध बच्चे को पिला दिया गया है।
सभी बच्चे प्री-मेच्योर थे- सिविल सर्जन डॉ. जेके रेलवानी
सूचना पर सिविल सर्जन डॉक्टर अनिल प्रसाद व शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. जेके रेलवानी ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों को समझाइश दी। उन्होंने अस्पताल में व्याप्त समस्याओं को जल्द से जल्द दूर करने का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद परिजन चक्काजाम को समाप्त किया। हालांकि नवजात की मौत के मामले में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर जेके रेलवानी का कहना है कि सभी बच्चे प्री-मेच्योर थे।
4 शिशुओं की मौत पर बैठक
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के बाद प्रभारी मंत्री अंबिकापुर रवाना हो गए हैं। डहरिया ने तत्काल कलेक्टर,एसपी, सीएमएचओ, मेडिकल डीन अधीक्षक, सीईओ, जिला पंचायत और अन्य जिला प्रशासन के अधिकारियों की बैठक बुलाई है।
वहीं स्वासथ्य मंत्री टीएस सिंहदेव दिल्ली प्रवास के सभी कार्यक्रम को स्थगित कर 3.30 बजे दिल्ली से सीधा अंबिकापुर पहुंचेंगे। सिंहदेव ने बिलासपुर और रायपुर से स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीम को अंबिकापुर पहुंचने के निर्देश दिया है।
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए)
नवजातों की मौत : मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 4 घंटे में 4 बच्चों ने तोड़ा दम, परिजनों ने किया चक्काजाम
दशहरा के दिन मातम : दुर्गा विसर्जन करने जा रहे श्रद्धालुओं को कार ने रौंदा, एक की मौत, 20 से ज्यादा घायल
तस्करों का पर्दाफाश : 22 लाख का ब्राउन शुगर जब्त, महिला समेत 3 तस्कर गिरफ्तार
बैंक कैशियर से दिनदहाड़े 15 लाख रुपए की लूट, लुटेरों का कोई सुराग नहीं…
बीड़ी खरीदने के विवाद में महिला की हत्या, आरोपी ऐसे हुआ गिरफ्तार
सिर कटी लाश मिलने से सनसनी, घटना स्थल पर शराब की बोतल और आधार कार्ड बरामद…
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround