राजीव गांधी किसान न्याय योजना, सीएम भूपेश बघेल ने की तीसरी किस्त की घोषणा,किसानों के खाते में इस दिन होगा भुगतान, देखिये वीडियो...

राजीव गांधी किसान न्याय योजना, सीएम भूपेश बघेल ने की घोषणा, किसानों के खाते में तीसरी किस्त का भुगतान इस दिन होगा रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किस्त जल्द जारी करेगी। राशि सीधे किसानों के खाते में ट्रांसफर की जाएगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज इसकी घोषणा की।

एक नवंबर को तीसरी क़िस्त का भुगतान

मुख्यमंत्री ने मुरिया दरबार में बताया कि छत्तीसगढ़ के किसानों को राज्योत्सव के मौके पर यानि एक नवंबर को राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी क़िस्त का भुगतान किया जाएगा। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को राज्य स्थापना दिवस में आमंत्रित भी किया।

नौ हजार रूपए की प्रोत्साहन

गौरतलब है कि राज्य सरकार  राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत खरीफ मौसम में कृषि एवं उद्यानिकी फसल उत्पादक कृषकों को प्रति वर्ष नौ हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि देती है। इसकी शुरूआत 21 मई 2020 को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर की गई थी। इस योजना के तहत किसानों को चार किश्तों में किसानों को राशि दी जाती है। बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार(17 अक्टूबर) को  मुरिया दरबार में शामिल होने के लिए सिरहासार पहुंचे। यहां उनका स्वागत मांझी-चालकियों द्वारा पारंपरिक पगड़ी पहनाकर किया गया।

बस्तर दशहरे की कई विशेषताएं

भूपेश बघेल ने दरबार में बस्तर दशहरे के संचालन को बहुत सुंदर बताया। इसके लिए बस्तर दशहरा समिति के सभी सदस्यों और प्रशासन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बस्तर दशहरे की कई विशेषताएं हैं,  जिसके कारण देश-विदेश के लोग हर साल इसमें शामिल होने के लिए बस्तर आते हैं। शासन-प्रशासन और पूरे बस्तर संभाग के लोग जिस तरह एकजुटता और आपसी सहयोग के साथ 75 दिनों तक चलने वाले इस आयोजन को सफल बनाते हैं, वह भी बस्तर दशहरे की विशेषता है। देखिये वीडियो- https://youtu.be/jmaOMGuaza0 Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) टी कॉफी बोर्ड : सीएम भूपेश बघेल ने की घोषणा, छत्तीसगढ़ में टी कॉफी बोर्ड का होगा गठन, खेती को मिलेगा बढ़ावा… बस्तर संभाग मेें भर्ती : सरकारी नौकरी का मौका, 988 पदों के लिए मंगाया आवेदन… इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में सीटों की संख्या बढ़ी, अब 3676 सीट पर प्रवेश, युवाओं को मिलेंगे ज्यादा अवसर… मानसून की विदाई, अब सर्दी का मौसम, छत्तीसगढ़ में इस महीने ज्यादा ठंड… छत्तीसगढ़ पटवारी भर्ती : 301 पदों पर होगी भर्ती, सहायक ग्रेड-3 और भृत्य के 988 पद…  Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround