बलौदाबाजार : तेज रफ्तार वाहन पलटा, 21 लोग घायल, 9 गंभीर
बलौदाबाजार : तेज रफ्तार वाहन पलटा, 21 लोग घायल, 9 गंभीर
बलौदाबाजार। सिमगा थाना क्षेत्र के ग्राम लिमतरा के पास रविवार को तेज रफ्तार वाहन पलट गया। इस हादसे में 21 लोग घायल हो गए। जिसमें से गंभीर रूप से घायल 9 लोगों को इलाज के लिए रायपुर में भेजा गया। बाकी का इलाज सिमगा स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है।
हादसे में 21 लोग जख्मी
जानकारी के मुताबिक, ग्राम लिमतरा के नेशनल हाइवे में एक वाहन पलट गया। हादसे में 21 लोग जख्मी हो गए। जिसमें 9 लोगों की हड्डियों टूट गई। जिसे रायपुर के अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं बाकी का सिमगा स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश अवस्थी अपनी टीम के साथ सिमगा पहुंचे। और घायलों का परीक्षण किया।
पुलिस मौके पर पहुंची
वहीं घटना की सूचना मिलते ही सिमगा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि वाहन में सवार लोग धुमाल पार्टी के थे। जो रायपुर से बिलासपुर जा रहे थे। तेज रफ्तार में दूसरे वाहन को ओव्हर टेक करते समय यह हादसा हो गया। फिलहाल सिमगा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
छत्तीसगढ़ न्यूज के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए)
दशहरा के दिन मातम : दुर्गा विसर्जन करने जा रहे श्रद्धालुओं को कार ने रौंदा, एक की मौत, 20 से ज्यादा घायल
लोकल ट्रेन में पॉकेटमारी, दो महिला और युवक गिरफ्तार…
तस्करों का पर्दाफाश : 22 लाख का ब्राउन शुगर जब्त, महिला समेत 3 तस्कर गिरफ्तार
बैंक कैशियर से दिनदहाड़े 15 लाख रुपए की लूट, लुटेरों का कोई सुराग नहीं…
बीड़ी खरीदने के विवाद में महिला की हत्या, आरोपी ऐसे हुआ गिरफ्तार
सिर कटी लाश मिलने से सनसनी, घटना स्थल पर शराब की बोतल और आधार कार्ड बरामद…
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround