ढाई-ढाई साल पर दांवपेंच : मंत्री टीएस सिंहदेव बोले- फैसला हाईकमान के पास सुरक्षित, सब्र रखिए...
ढाई-ढाई साल पर दांवपेंच : फैसला हाईकमान के पास सुरक्षित, सब्र रखिए- स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सियासत में ढाई-ढाई साल सत्ता हस्तांतरण का मामला थमता नजर नहीं आ रहा है। एक बार फिर यह सुर्खियों में बनी हुई है। देश के एक मीडिया हाउस ने सूत्रों के हवाले से खबर चलाई है कि स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री होंगे। लेकिन इस खबर के साथ उन्होंने संदेह वाचक चिन्ह (!) लगाया है। यानि कि वे हवा में तीर छोड़ रहे हैं।
इसके अलावा कई छोटे वेब पोर्टल ने भी यह खबर लगाई है। लेकिन चौंकाने वाली बात है कि देश के कई प्रतिष्ठत न्यूज चैनल में यह खबर कही नहीं है। और न नामी पोर्टल पर। क्या सिर्फ हवा बनाने के लिए ऐसा किया गया है। अगर ऐसी कोई खबर है तो बात बाहर क्यों नहीं आई। क्या सिर्फ एक मीडिया हाउस के पास ही सोर्स है। इसका खुलासा तो आने वाले वक्त में होगा।
ढाई-ढाई साल पर कयास, सिंहदेव फिर दिल्ली जाएंगे
इधर, स्वास्थ्य मंत्री के इलाके में स्थित अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में पांच नवजात बच्चों की मौत हो गई, कई लोगों इससे ज्यादा मौत बता रहे हैं। हालांकि इस मामले में अभी कोई बयान सामने नहीं आया है। इस घटना से पूरे छत्तीसगढ़ में सियासी बवाल मचा हुआ है।
मामले की जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव दिल्ली दौरा रद्द कर सीधे अंबिकापुर पहुंचे। यहां उन्होंने मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों से मामले को लेकर चर्चा की और जांच के निर्देश दिए। वहीं मंत्री सिंहदेव ने बताया कि वे कल फिर दिल्ली दौरे पर जाएंगे।
कोई तारीख तय नहीं
मंत्री टीएस सिंहदेव ने मीडिया से कहा कि दिल्ली जाइए तो एक ही बात की चर्चा होती है। राजनीति में कई कामों को लेकर दिल्ली जाना होता है। कल फिर दिल्ली जाऊंगा, फैसले को लेकर कोई तारीख तय नहीं हुई है।
फैसला हाईकमान के पास सुरक्षित है। सबसे निवेदन कर रहा हूं सब्र रखिए, हाई कमान के पास देशभर के मसले आते हैं। एक एक कर सबका निराकरण होता है। जज साहब के पास फैसला सुरक्षित है, वो क्या फैसला सुनाते हैं? वो तो जब जज साहब लिख के देंगे तभी पता चलेगा।
कांग्रेस को नुकसान, भाजपा को फायदा
इस तरह की खबर से कांग्रेस को नुकसान होना जायज है। पार्टी के कार्यकर्ता नाखुश है। वे चाहते है कि इसका फैसला जल्द हो जाए। वहीं प्रदेश के गृह मंत्री ने पिछले दिनों ढाई ढाई साल के कयास को नकार दिया था। इन सब के बाद भी चिंगारी सुलग रही है। इस चिंगारी में कांग्रेस खुद के घर को जला रही है। कई बार विधायकों का दिल्ली जाना जनता के बीच अच्छा संदेश नहीं गया है। अभी हाल में पत्थरगांव और अंबिकापुर की घटना सामने आने आई है। इन सब घटनाओं से भाजपा को फायदा हो रहा है। माहौल खुद सत्ता दल बना रहे हैं। कुछ भी छत्तीसगढ़ की हित के लिए मामले का पताक्षेप जल्दी हो जाना चाहिए।
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए)
कांग्रेस हाईकमान का पंजाब के बाद छत्तीसगढ़ पर फोकस : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समर्थन में 15 विधायक पहुंचे दिल्ली, कही ये बड़ी बात…
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री किसान का बेटा ‘भूपेश’ बने रहेंगे या राजा ‘सिंहदेव’ बनेगा, आज ये लेंगे फैसला…
4 शिशुओं की मौत से हड़कंप, स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव दिल्ली दौरे पर, मंत्री डहरिया ने बुलाई बैठक
राजीव गांधी किसान न्याय योजना, सीएम भूपेश बघेल ने की तीसरी किस्त की घोषणा,किसानों के खाते में इस दिन होगा भुगतान, देखिये वीडियो…
टी कॉफी बोर्ड : सीएम भूपेश बघेल ने की घोषणा, छत्तीसगढ़ में टी कॉफी बोर्ड का होगा गठन, खेती को मिलेगा बढ़ावा…
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround