युवराज सिंह क्यों गिरफ्तार हुआ? (Why was former cricketer Yuvraj Singh arrested?

पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह क्यों गिरफ्तार हुआ? (Why was former cricketer Yuvraj Singh arrested? डेस्क। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह (Yuvraj Singh arrested) को हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के इस मामले को पुलिस ने शुरुआत में गुप्त रखा। उन्हें शनिवार को ही हरियाणा की हांसी पुलिस ने गिरफ्तार कर जांच में शामिल किया था। इसके बाद उनकी गिरफ्तारी की जानकारी रविवार देर रात सामने आई। पुलिस ने युवराज को हिसार स्थित पुलिस विभाग के गजेटेड ऑफिसर मैस में बैठाकर पूछताछ की। बाद में हाईकोर्ट के निर्देशानुसार युवराज सिंह को औपचारिक जमानत पर छोड़ दिया गया।

युवराज सिंह पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप

युवराज सिंह पर अनुसूचित जाति को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। दरअसल, युवराज सिंह ने पिछले साल लॉकडाउन के समय इंस्टाग्राम पर क्रिकेटर रोहित शर्मा के साथ बातचीत की थी। इस दौरान उन्होंने यजुवेंद्र चहल के लिए एक आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया था। इसके बाद युवी के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया गया।

युवराज सिंह के खिलाफ किसने शिकायत किया है? (Who has complained against Yuvraj Singh?)

पूर्व क्रिकेटर के खिलाफ रजत कलसन ने शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि युवराज ने किसी जाति विशेष पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि युवराज सिंह को हरियाणा पुलिस ने पूरा वीआईपी ट्रीटमेंट दिया। उसके साथ सेल्फी खिंचवाई गईं। ऑफिसर मैस में जूस व स्नेक्स खिलाए गए।

हाईकोर्ट से युवराज सिंह को अंतरिम जमानत (High Court grants interim bail to Yuvraj Singh)

रजत ने बताया कि उन्होंने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से युवराज सिंह को अंतरिम जमानत दिए जाने के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। उनकी पूरी कोशिश रहेगी कि जो सेलिब्रेटी व वीआईपी आपत्तिजनक शब्दों से अपमान करते है, उन्हें जेल भेजकर एक सख्त संदेश दिया जाए।

हांसी पुलिस अदालत में चालान पेश करेगी

  • पूछताछ के बाद हांसी पुलिस अब युवी के खिलाफ अदालत में चालान पेश करेगी।
  • इसके बाद शेष अदालत से नियमित जमानत भी हासिल करनी पड़ेगी।
  • युवराज  को हिसार की अनुसूचित जाति व जनजाति अत्याचार अधिनियम के तहत स्थापित विशेष अदालत में हर पेशी में आना होगा।
  • अपराध साबित होने पर उसे 5 साल की सजा भी हो सकती है। 

वीडियो वायरल होने के बाद युवराज सिंह ने मांगी थी माफी (Former cricketer Yuvraj Singh apologizes)

  • सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद युवराज सिंह ने बयान पर खेद भी व्यक्त किया था। 
  • ट्विटर पर कहा था कि मैं यह बात साफ कर देना चाहता हूं कि किसी भी तरह के भेदभाव में विश्वास नहीं रखता हूं। चाहे वह जाति, रंग, लिंग या मजहब का आधार पर हो।
  • मैंने अपनी जिंदगी लोगों की भलाई के लिए लगाई है और आगे भी ऐसा ही करता रहूंगा। 
  • अपने दोस्तों के साथ बातचीत के दौरान मैंने जो कहा उसे गलत तरीके से समझा गया। 
  • जिम्मेदार भारतीय नागरिक होने के नाते मैं यह कहता हूं कि अगर मैंने किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है तो उसके लिए खेद व्यक्त करता हूं।
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) IPL-14 Final: चैंपियन चेन्नई को मिले 20 करोड़ रुपए, इन खिलाड़ियों पर हुई रुपयों की बारिश, देखें सूची… RCB vs KKR : सुनील नरेन के ऑलराउंड प्रदर्शन से कोहली का सपना टूटा, IPL से हुए बाहर DC vs CSK qualifier : CSK फाइनल में पहुंची, धोनी ने दिलाई जीत, दिल्ली के पास एक और मौका…. छत्तीसगढ़ पटवारी भर्ती : 301 पदों पर होगी भर्ती, सहायक ग्रेड-3 और भृत्य के 988 पद… dc vs csk : दिल्ली कैपिटल्स की रोमांचक जीत, पंत की टीम टॉप पर पहुंची MI vs DC : कांटे के मुकाबले में जीती दिल्लीमुंबई इंडियंस ने फिर किया निराश Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround