दशगात्र कार्यक्रम में भोजन के बाद 50 ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में कराया भर्ती

बिलासपुर। दशगात्र कार्यक्रम के बाद 50 से अधिक ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ गई। भोजन के बाद उल्टी-दस्त होने लगी। जब तबीयत बहुत ज्यादा बिगड़ने लगी तो इलाज के लिए 15 ग्रामीणों को पिकअप से रतनपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण 10 लोगों को सिम्स रेफर किया गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि उन्होंने 108 एंबुलेंस के लिए कॉल किया, मगर उपलब्ध नहीं होने की वजह से उन्हें यह सुविधा नहीं मिल पाई। सोमवार तक दशगात्र में शामिल हुए 16 और मरीज मिले हैं। जिनका उपचार गांव में शिविर लगाकर किया जा रहा है। वहीं अन्य मरीज भी खोजे जा रहे हैं।

रात में तबीयत खराब हुई

ये मामला कोटा क्षेत्र के बेलगहना चौकी क्षेत्र के ग्राम आमामुड़ा का है। रविवार को दशगात्र कार्यक्रम था। स्थानीय लोगों के साथ ही छतौना, बरगवां, टिकरा, केंदा समेत आसपास के गांव के परिजन व रिश्तेदार बड़ी संख्या में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। ऐसा कहा जा रहा है कि ग्रामीणों ने दोपहर में भोजन ग्रहण किया। लेकिन इसके बाद अचानक ही रात में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। ग्रामीणों को उल्टी व दस्त होने लगा।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार

ग्रामीणों ने पहले इसे सामान्य तौर पर लिया। स्थानीय स्तर पर दवाइयां खा ली। मगर बावजूद इसके तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद इसकी जानकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को दी। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की टीम आमामुडा पहुंची। उन्होंने ग्रामीणों का पहले प्राथमिक उपचार किया। उन्होंने ज्यादा बीमार ग्रामीणों की हालत देखकर उन्हें अस्पताल ले जाने की सलाह दी। अस्पताल स्टाफ ने फूड प्वाइजनिंग के चलते तबीयत बिगड़ने की आशंका जताई है।

10 की हालत गंभीर, अस्पताल में कराया भर्ती

जानकारी के अनुसार, आमामुड़ा निवासी जगपाल, सगम बाई, रूप सिंह, ध्यान सिंह, धरमांध सिंह, राजकुमार, जगमोहन, ध्यान सिंह, चंद्रमति, चंद्रिका, जानकुंवर, समेत 15 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं 10 मरीजों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सिम्स रेफर किया गया है। Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) ढाई-ढाई साल पर दांवपेंच : मंत्री टीएस सिंहदेव बोले- फैसला हाईकमान के पास सुरक्षित, सब्र रखिए… कांग्रेस हाईकमान का पंजाब के बाद छत्तीसगढ़ पर फोकस : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समर्थन में 15 विधायक पहुंचे दिल्ली, कही ये बड़ी बात… छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री किसान का बेटा ‘भूपेश’ बने रहेंगे या राजा ‘सिंहदेव’ बनेगा, आज ये लेंगे फैसला… 4 शिशुओं की मौत से हड़कंप, स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव दिल्ली दौरे पर, मंत्री डहरिया ने बुलाई बैठक राजीव गांधी किसान न्याय योजना, सीएम भूपेश बघेल ने की तीसरी किस्त की घोषणा,किसानों के खाते में इस दिन होगा भुगतान, देखिये वीडियो… टी कॉफी बोर्ड : सीएम भूपेश बघेल ने की घोषणा, छत्तीसगढ़ में टी कॉफी बोर्ड का होगा गठन, खेती को मिलेगा बढ़ावा…  Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround