शराब दुकान में फांसी : सुपरवाइजर ने फंदे पर ली सेल्फी, फिर दोस्तों को वाट्सएप पर भेजा, लेकिन कांकेर। अंतागढ़ में शराब दुकान के एक सुपरवाइजर ने फांसी लगा कर खुदखुशी कर ली। घटना रविवार सुबह की है। आत्महत्या से पहले अपने साथियों को वाट्सएप पर गले में फंदा डालकर सेल्फी भेजी। हड़बड़ाए साथी जब पहुंचे, तब तक वह फांसी पर लटक चुका था। मृतक का नाम डिगेंद्र पटेल है। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले शराब दुकान का एक कर्मचारी शराब बिक्री की रकम लेकर फरार हो गया था। जिसके बाद से डिगेंद्र परेशान चल रहा था। शराब बिक्री की रकम भी उसे अपनी जेब से जमा करनी पड़ी थी। डिगेंद्र अंतागढ़ में ही किराए का मकान ले कर रहता था। वह मूलतः गरियाबंद के छुरा का निवासी था। घटना के दिन डिगेंद्र सुबह पहले गले को फंदे में डाल कर सेल्फी ली। फिर उसे अपने परिजनों, सहकर्मियों व मित्रों को भेज कर फांसी लगा ली। हड़बड़ाए सहकर्मी जब तक पहुंचे डिगेंद्र की जान जा चुकी थी। पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुट गई है। छत्तीसगढ़ न्यूज के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) बलौदाबाजार : तेज रफ्तार वाहन पलटा, 21 लोग घायल, 9 गंभीर दशहरा के दिन मातम : दुर्गा विसर्जन करने जा रहे श्रद्धालुओं को कार ने रौंदा, एक की मौत, 20 से ज्यादा घायल लोकल ट्रेन में पॉकेटमारी, दो महिला और युवक गिरफ्तार… बैंक कैशियर से दिनदहाड़े 15 लाख रुपए की लूट, लुटेरों का कोई सुराग नहीं… बीड़ी खरीदने के विवाद में महिला की हत्या, आरोपी ऐसे हुआ गिरफ्तार सिर कटी लाश मिलने से सनसनी, घटना स्थल पर शराब की बोतल और आधार कार्ड बरामद… Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround