ट्रेन के नीचे आए पति-पत्नी, एक की मौत, क्या जल्दबाजी पड़ी भारी?

ट्रेन के नीचे आए पति-पत्नी, एक की मौत, क्या जल्दबाजी पड़ी भारी, रायपुर। रायपुर रेलवे स्टेशन में जल्दबाजी भारी पड़ गई। सोमवार सुबह एक दर्दनाक ट्रेन हादसा हो गया। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई है। वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना सुबह करीब साढ़े 10 बजे की है। जानकारी के अनुसार, जनशताब्दी ट्रेन रायगढ़ से रायपुर रेलवे स्टेशन में पहुंची थी। इस दौरान बिहार के दरभंगा निवासी सुशील कुमार अपनी पत्नी के साथ ट्रेन से उतर रहे थे।

दोनों ट्रेन के नीचे आ गए

इस बीच दोनों गिरकर ट्रेन के नीचे आ गए।  हादसे में सुशील कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके दोनों पैर फैक्चर हो गए। उनकी पत्नी को भी गंभीर चोट लगी।

सुशील कुमार की मौत

जीआरपी पुलिस को घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची। दोनों पति पत्नी को अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया। जहां सुशील कुमार की मौत हो गई है।

मृतक की पत्नी गंभीर रूप से घायल

वहीं इस हादसे में मृतक की पत्नी गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज अंबेडकर अस्पताल में जारी है। बताया जा रहा हैं कि, दोनों पति-पत्नी इलाज के लिए रायपुर पहुंचे थे। इस दौरान ये हादसा हो गया। फिलहाल जीआरपी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। छत्तीसगढ़ न्यूज के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) बलौदाबाजार : तेज रफ्तार वाहन पलटा, 21 लोग घायल, 9 गंभीर दशहरा के दिन मातम : दुर्गा विसर्जन करने जा रहे श्रद्धालुओं को कार ने रौंदाएक की मौत, 20 से ज्यादा घायल लोकल ट्रेन में पॉकेटमारीदो महिला और युवक गिरफ्तार बीड़ी खरीदने के विवाद में महिला की हत्याआरोपी ऐसे हुआ गिरफ्तार शराब दुकान में फांसी : सुपरवाइजर ने फंदे पर ली सेल्फी, फिर दोस्तों को वाट्सएप पर भेजा, लेकिन Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround