बाइक सवार की मौत : साइकिल सवार को बाइक ने मारी टक्कर, भागते समय ट्रक में जा भिड़ी...

दो की मौत : बाइक ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, भागते समय ट्रक में जा भिड़ी... राजनांदगांव। शहर के नंदई मोहारा मार्ग में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को रौंद दिया। हादसे में एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। दोनों साइकिल सवार को टक्कर मार भाग रहा था। तभी ट्रक से टक्कर हो गई।

शव क्षति विक्षत

बताया जा रहा है कि ट्रक की रफ्तार भी तेज थी। शव ट्रक के पहिए से घसीटते हुए काफी दूर तक चला गया, और शव क्षति विक्षत हो गया। मृतक का नाम बुंदेली निवासी जनक साहू और गठुला निवासी चेतन साहू है। दोनों एक बाइक में सवार होकर मोहारा की ओर जा रहे थे। इसी बीच उनकी बाइक सामने से आ रही एक ट्रक से जा भिड़ी। छत्तीसगढ़ न्यूज के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए)

चेतन साहू की मौके पर ही मौत

हादसे में चेतन साहू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि जनक साहू ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की। मोहारा रोड पर हुए इस हादसे में मृतकों की बाइक भी काफी तेज गति में थी। घटना से पहले बाइक ने साइकिल पर गैस सिलेंडर ले जा रहे एक व्यक्ति को टक्कर मारा था।

अस्पताल में दम तोड़ा

इसी हादसे के बाद भागते हुए बाइक सवार सामने से आ रही ट्रक से भिड़ गई। जिससे मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई। दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं गैस सिलेंडर ले जा रहे व्यक्ति को भी चोट आई है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बलौदाबाजार : तेज रफ्तार वाहन पलटा, 21 लोग घायल, 9 गंभीर दशहरा के दिन मातम : दुर्गा विसर्जन करने जा रहे श्रद्धालुओं को कार ने रौंदाएक की मौत, 20 से ज्यादा घायल लोकल ट्रेन में पॉकेटमारीदो महिला और युवक गिरफ्तार बीड़ी खरीदने के विवाद में महिला की हत्याआरोपी ऐसे हुआ गिरफ्तार शराब दुकान में फांसी : सुपरवाइजर ने फंदे पर ली सेल्फी, फिर दोस्तों को वाट्सएप पर भेजा, लेकिन Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround