एसपी उदय किरण हटाए गए, बस्तर आईजी करेंगे जांच, जानिए पूरा मामला

एसपी उदय किरण हटाए गए, बस्तर आईजी करेंगे जांच, जानिए पूरा मामला रायपुर। एक आरक्षक की पिटाई के मामले में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। पिटाई के आरोप के बाद नारायणपुर एसपी उदय किरण को हटा दिया है। उन्हें पुलिस मुख्यालय अटैच कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री बस्तर दौरे पर

दरअसल, आरक्षक की बेरहमी से पिटाई की खबर जब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तक पहुंची, तब वे बस्तर के दौरे पर थे। उदय किरण की हरकत और आदिवासी समाज की नाराजगी को देखते हुए मुख्यमंत्री ने तत्काल हटाने के निर्देश दिए।

आईजी सुंदरराज पी करेंगे घटना की जांच 

आरक्षक से मारपीट के मामले को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गंभीरता से लिया है। नारायणपुर एसपी उदय किरण के खिलाफ जांच के निर्देश दिए हैं। बस्तर आईजी सुंदरराज पी घटना की जांच करेंगे और मुख्यमंत्री को रिपोर्ट देंगे। सीएम को बताएंगे कि एसपी ने अपने ड्राइवर आरक्षक से मारपीट की है अथवा नहीं। छत्तीसगढ़ न्यूज के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए)

मारपीट करना क्षमा योग्य

सीएम भूपेश ने ट्वीटर पर लिखा, 'पुलिस अधिकारियों से अपेक्षा होती है कि वे अपराधियों से सख़्त व्यवहार करें। अमर्यादित होकर मातहत कर्मचारी के साथ मारपीट करना क्षमा योग्य नहीं है। असंयमित व्यवहार करने वाले नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक को हटाने के निर्देश जारी किए गए हैं।' https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1450099520696565770

आदिवासी समाज आक्रोशित- सोहन पोटाई

सोमवार सुबह ही एसपी नारायणपुर उदय किरण द्वारा मारपीट की घटना सामने आई। हालांकि उदय किरण ने इनकार किया है। इस मामले में आदिवासी समाज आक्रोशित है। समाज के नेता व पूर्व सांसद सोहन पोटाई ने एसपी को हटाने की मांग की है। मुख्यमंत्री बघेल को बस्तर दौरे के बीच ही यह खबर मिली और उन्होंने तत्काल आईजी से रिपोर्ट तलब की है। बता दें कि जून 2018 में महासमुंद के तत्कालीन विधायक डॉ. विमल चोपड़ा व कार्यकर्ताओं की पिटाई के मामले में एक पखवाड़े पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने उदय किरण के अलावा एक सब इंस्पेक्टर और आरक्षक पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। इससे पहले बिलासपुर में एक पत्रकार की पिटाई का मामला सामने आया था। बिलासपुर से महासमुंद और महासमुंद से दुर्ग एसटीएफ में तबादला किया गया था। इस साल जुलाई महीने में ही उदय किरण को नारायणपुर का एसपी बनाया गया था। विधायक की पिटाई का मामला : छत्तीसगढ़ के इस आईपीएस समेत तीन पर होगी एफआईआर, सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही… बलौदाबाजार : तेज रफ्तार वाहन पलटा, 21 लोग घायल, 9 गंभीर दशहरा के दिन मातम : दुर्गा विसर्जन करने जा रहे श्रद्धालुओं को कार ने रौंदाएक की मौत, 20 से ज्यादा घायल बीड़ी खरीदने के विवाद में महिला की हत्याआरोपी ऐसे हुआ गिरफ्तार शराब दुकान में फांसी : सुपरवाइजर ने फंदे पर ली सेल्फी, फिर दोस्तों को वाट्सएप पर भेजा, लेकिन Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround