कश्मीर में आतंकियों के निशाने पर प्रवासी, छत्तीसगढ़ के मजदूर भी छोड़ रहे घाटी, पढ़िए उनका दर्द...
कश्मीर में आतंकियों के निशाने पर प्रवासी, छत्तीसगढ़ के मजदूर भी छोड़ रहे घाटी, पढ़िए उनका दर्द...
जम्मू। कश्मीर में आतंकवादी दूसरे राज्य के प्रवासी मजदूरों को निशाना बना रहे। कई मजूदरों की निर्मम हत्या कर दी गई। इससे घाटी में डर का माहौल है। निशाना बनाए के बाद मजदूर डरे सहमे है। वे अब अपना काम छोड़ वापस लौट रहे हैं। इसमें छत्तीसगढ़ के श्रमिक भी है।
पाचं गैर कश्मीरी श्रमिकों की हत्या
अक्टूबर में ही आतंकी कश्मीर में पाचं गैर कश्मीरी श्रमिकों की हत्या कर चुके हैं। वहीं लोगों के कश्मीर छोड़ने से व्यवसायी खासा परेशान है। वे इस बात से चिंतित है कि कुशल श्रमिकों के लौटने के बाद यहां जारी निर्माण कार्य से लेकर बढ़ई आदि के काम पर भी असर पड़ेगा।
छत्तीसगढ़ के अधिकतर मजदूर ईंट भट्ठे पर करते हैं काम
छत्तीसगढ़ के अजीत साहू ने बताया कि श्रीनगर से जम्मू पहुंचे है। वह वहां ईंट भट्ठे पर काम करता था। उसके साथ उसकी पत्नी व दो छोटे बच्चे भी वहां पर रह रहे थे। जैसे ही हमें रात में बिहार के दो युवकों के मारे जाने की सूचना मिली, तो हमने उसी समय कश्मीर छोड़ने की तैयारी शुरू कर दी। भट्ठा मालिक ने उन्हें सुरक्षित रखने का आश्वासन दिया लेकिन परिवार की सुरक्षा को देखते हुए उसने घाटी को छोड़ना ही बेहतर समझा।
पांच साल से कश्मीर में काम, लेकिन अब डर लग रहा
छत्तीसगढ के ही एक अन्य श्रमिक लक्ष्मण का कहना है कि वह पांच साल से कश्मीर में काम कर रहा था। हालात पहले भी वहीं खराब होते थे, लेकिन उन्हें वहां कभी डर नहीं लगा। लेकिन अब आतंकी चुन-चुन कर गैर कश्मीरियों को निशाना बना रहे हैं। अब कश्मीर में रहना सुरक्षित नहीं है।वे सात लोग एक साथ कश्मीर से जम्मू आए हैं। हम सरकार से मांग करते हैं कि उन्हें उनके घर तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाए।
बता दें कि अक्टूबर महीने के 18 दिनों में संदिग्ध आतंकियों ने अब तक घाटी में कुल 11 नागरिकों की हत्या की है। इनमें से पांच प्रवासी मजदूर थे। हालांकि, नागरिकों पर आतंकी हमले बढ़ने की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं है लेकिन इसके पीछे पाकिस्तान का हाथ माना जा रहा है।
छत्तीसगढ़ न्यूज के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए)
बलौदाबाजार : तेज रफ्तार वाहन पलटा, 21 लोग घायल, 9 गंभीर
दशहरा के दिन मातम : दुर्गा विसर्जन करने जा रहे श्रद्धालुओं को कार ने रौंदा, एक की मौत, 20 से ज्यादा घायल
लोकल ट्रेन में पॉकेटमारी, दो महिला और युवक गिरफ्तार…
बैंक कैशियर से दिनदहाड़े 15 लाख रुपए की लूट, लुटेरों का कोई सुराग नहीं…
बीड़ी खरीदने के विवाद में महिला की हत्या, आरोपी ऐसे हुआ गिरफ्तार
सिर कटी लाश मिलने से सनसनी, घटना स्थल पर शराब की बोतल और आधार कार्ड बरामद…
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround