सीमेंट का भाव गिरा, ट्रक हड़ताल खत्म होने का दिखा असर, लेकिन सरिया ने बढ़ाया बोझ...

सीमेंट का भाव गिरा, ट्रक हड़ताल खत्म होने का दिखा असर, लेकिन सरिया ने बढ़ाया बोझ... रायपुर। ट्रक चालकों का महीने भर से जारी हड़ताल खत्म हो गया है। मालभाड़े को लेकर दोनों पक्षों में सहमति बन गई है। इसका असर बाजार में साफ दिखाई दे रहा है। सीमेंट के दाम में लगातार गिरावट आने लगी है। सोमवार को रायपुर में 300 रुपए प्रति बोरी तक गिर गया। जबकि बीते सप्ताह शुक्रवार तक 360 रुपए प्रति बोरी तक बिका।

सीमेंट का भाव किल्लत के चलते बढ़ा

रायपुर के कारोबारियों के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में सीमेंट की कीमतों में और गिरावट के आसार है। सीमेंट की कीमतें 275 से 285 रुपए तक पहुंच सकती है। कीमतों में जो बढ़ोतरी हुई थी, वह बढ़ोतरी कंपनियों ने नहीं की थी। इसका मुख्य कारण तो बाजार में अघोषित सीमेंट की किल्लत के कारण पैदा हो गई थी। वहीं भाजपा ने सरकार पर दाम बढ़ाने का आरोप लगाया था।

सीमेंट मनमाने कीमतों में बेचा

दूसरे क्षेत्रों से आने वाला सीमेंट मनमाने कीमतों में बेचा जा रहा था। ट्रक चालकों की हड़ताल की वजह से सीमेंट कंपनियों में काम ठप रहा। इससे उत्पादन प्रभावित हो गया। अभी स्थितिया सामान्य होने में कुछ दिन लगेंगे।

360 रुपए प्रति बोरी तक पहुंचा

360 रुपए प्रति बोरी तक सीमेंट के दाम पहुंचने से बाजार में मांग गिर गई थी। लेकिन अब कीमतें थोड़ी सुधरती ही एक बार फिर से बाजार में मांग शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि स्टाकिस्ट भी अब जल्द से जल्द अपना माल निकालने की तैयारी में है। सीमेंट के दाम भले ही गिरने की बात कही जा रही है। लेकिन सरिया की कीमतों में बढ़ोतरी अभी भी जारी है। रिटेल बाजार में सरिया इन दिनों 65 हजार रुपए प्रति टन बिक रहा है। इसकी वजह से बाजार में मांग गिर गई है।  छत्तीसगढ़ न्यूज के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) कश्मीर में आतंकियों के निशाने पर प्रवासी, छत्तीसगढ़ के मजदूर भी छोड़ रहे घाटी, पढ़िए उनका दर्द…  बलौदाबाजार : तेज रफ्तार वाहन पलटा, 21 लोग घायल, 9 गंभीर दशहरा के दिन मातम : दुर्गा विसर्जन करने जा रहे श्रद्धालुओं को कार ने रौंदाएक की मौत, 20 से ज्यादा घायल बैंक कैशियर से दिनदहाड़े 15 लाख रुपए की लूटलुटेरों का कोई सुराग नहीं बीड़ी खरीदने के विवाद में महिला की हत्याआरोपी ऐसे हुआ गिरफ्तार Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround