दर्दनाक वारदात, पति ने पत्नी का गला रेत मार डाला, फिर फांसी लगा ली...

दर्दनाक वारदात, पति ने पत्नी का रेता गला, फिर फांसी लगा ली... रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बड़ी वारदात सामने आई है। सिविल लाइन थाना इलाके में पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद वह खुद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ये पूरा मामला उत्कल नगर का है। यहां रहने वाले सोनू बघेल ने अपनी पत्नी रामा बघेल की गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया। इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस सूचना के बाद घटना स्थल पर पहुंची।

तीन चार दिनों से विवाद

जानकारी के मुताबिक, पिछले तीन चार दिनों से पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। जिसके बाद पति ने घर पर सब्जी काटने की चाकू से पत्नी की गला रेत दिया। वारदात के बाद खुद फांसी पर झूल गया।

आस-पास के लोगों ने पुलिस को दी सूचना

वारदात के बाद घर के बाहर खून बह रहा था। जिसे आस-पास के लोगों ने देखा। घर के अंदर दाखिल हुआ तो सोनू बघेल की पत्नी रामा बघेल की लाश खून लथपथ मिली। तत्काल सिविल लाइन पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस का कहना है कि उत्कल नगर बस्ती में पति और पत्नी दोनों का शव मिला है। प्रथम दृष्टया पत्नी की हत्या कर पति खुद फांसी लगाकर आत्महत्या करना प्रतीत हो रहा है। पूरे मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।    छत्तीसगढ़ न्यूज के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) ट्रेन के नीचे आए पति-पत्नी, एक की मौत, क्या जल्दबाजी पड़ी भारी? बलौदाबाजार : तेज रफ्तार वाहन पलटा, 21 लोग घायल, 9 गंभीर दशहरा के दिन मातम : दुर्गा विसर्जन करने जा रहे श्रद्धालुओं को कार ने रौंदाएक की मौत, 20 से ज्यादा घायल बीड़ी खरीदने के विवाद में महिला की हत्याआरोपी ऐसे हुआ गिरफ्तार शराब दुकान में फांसी : सुपरवाइजर ने फंदे पर ली सेल्फी, फिर दोस्तों को वाट्सएप पर भेजा, लेकिन Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround