Chhattisgarh Patwari Recruitment 2021 : पटवारी भर्ती के लिए वित्त विभाग से मिली मंजूरी, लेकिन पदों की संख्या घटी....
Chhattisgarh Patwari Recruitment 2021। पटवारी के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए वित्त विभाग ने स्वीकृति दे दी है। लेकिन पदों की संख्या कम कर दी गई है। अब जल्द ही इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
दरअसल, राजस्व मंत्री ने पिछले दिनों राजस्व विभाग में पटवारी के रिक्त पदों (Chhattisgarh Patwari Recruitment 2021) पर भर्ती किए जाने की घोषणा की थी। इसके बाद राजस्व विभाग ने विभाग में रिक्त पदों की जानकारी जुटा कर 898 रिक्त पदों को भरने के लिए वित्त विभाग को अनुमति के लिए पत्र भेजा था।
301 पदों पर भर्ती के लिए सहमति
वित्त विभाग द्वारा फिलहाल 301 पदों पर भर्ती के लिए सहमति प्रदान की गई हैं। सहमति मिलने के बाद राजस्व विभाग के द्वारा भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई हैं।
सिलेबस तथा परीक्षा कार्यक्रम जल्द होंगे जारी
परीक्षा एजेंसी, सिलेबस, तथा परीक्षा कार्यक्रम जल्द ही जारी किए जाएंगे। अभी यह स्प्ष्ट नही है कि भर्ती प्रक्रिया जिला स्तर पर आयोजित होंगी या प्रदेश स्तर पर।
पटवारी प्रशिक्षण चयन परीक्षा के नाम से परीक्षा
पटवारी के पदों पर सीधी भर्ती न होकर पटवारी प्रशिक्षण चयन परीक्षा होती हैं। इसमें चयनित होने पर संभाग मुख्यालयों में संचालित पटवारी प्रशिक्षण केंद्रों में वर्ष भर ट्रेनिंग दी जाती है। इसके बाद फिर पटवारी के पदों पर नियुक्ति दी जाती है। ट्रेनिंग के दौरान वेतन न देकर स्टाइफण्ड दिया जाता हैं।
प्रक्रिया शुरू की जा रही है
राजस्व विभाग की सचिव रीता शांडिल्य का कहना है कि "वित्त विभाग से 301 पदों की भर्ती की अनुमति मिली हैं। इसकी प्रक्रिया शुरू की जा रही हैं"
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए)
छुट्टियों की घोषणा : छत्तीसगढ़ सरकार ने 2022 की छुट्टियां राजपत्र में की प्रकाशित, जानें सभी अवकाश के बारे में, देखें सूची…
स्कूली बच्चों के लिए दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की सूची जारी, इस साल कुल 60 दिन की छुट्टी, देखिए लिस्ट
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround