ननकीराम कंवर की चेतावनी, भ्रष्टाचार के आरोपियों पर करें कार्रवाई, नहीं तो...

ननकीराम कंवर की चेतावनी, भ्रष्टाचार के आरोपियों पर करें कार्रवाई, नहीं तो... कोरबा। रामपुर विधायक और प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने सीएम हाउस के सामने अनशन करने की चेतावनी दी है। कंवर का आरोप है कि EOW भ्रष्टाचार के एक मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है। इस मामले में उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव अमिताभ जैन को एक ज्ञापन प्रेषित किया है। ज्ञापने लिखा है कि आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो EOW रायपुर में देवेन्द्र पाण्डेय, पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक बिलासपुर और अन्य के खिलाफ प्रारंभिक जांच 26/ 2011 पंजीबद्ध है। बीते एक दशक से यह प्रकरण लंबित है। उनके द्वारा पहल करने के बाद 17 नंवबर 2020 को पुलिस अधीक्षक EOW को जांच के लिए विधिवत अनुमति प्रदान की गई है, लेकिन 10 माह के बाद भी इस प्रकरण में कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

उच्च स्तरीय जांच में अनियमितता पुष्टि का दावा

ननकी राम कंवर का कहना है कि हाईकोर्ट बिलासपुर द्वारा रिट याचिका 30 WPM Pil) No-41/2014 में पारित आदेश 8 सितंबर 2014 के परिपालन में देवेन्द्र पाण्डेय और अन्य के खिलाफ उच्च स्तरीय जांच की गई थी। जांच मे गंभीर भ्रष्टाचार और अनियमितता की पुष्टि हुई है, लेकिन वर्ष 2015 में जांच रिपोर्ट शासन को प्रस्तुत करने के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

15 दिन की दी चेतावनी

विधायक कंवर ने अपने ज्ञापन में मुख्य सचिव से आग्रह किया है कि को-आपरेटिव बैंक बिलासपुर को डूबाने वाले भ्रष्टाचार के आरोपियों पर 15 दिन के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी चेतावनी दी है कि समय सीमा के भीतर कार्यवाही नहीं किये जाने पर बाध्य होकर उन्हें रायपुर स्थित मुख्यमंत्री आवास के सामने अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल पर बैठना पड़ेगा, जिसकी जिम्मेदारी राज्य शासन की होगी। मुख्य सचिव को प्रकरण की जांच रिपोर्ट सहित विभिन्न आदेशों की छायाप्रति भी भेजी गई है। साथ ही ज्ञापन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भेजा है। इसमें उनका ध्यान आकृष्ट कराते हुए लिखा है कि शिकायत की पुष्टि होने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई है। इससे अधिकारियों द्वारा भ्रष्टाचार करने की प्रवृत्ति भी बढ़ रही है। Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) सीएम भूपेश की कलेक्टर्स के साथ बड़ी बैठक : कवर्धा हिंसा के बाद सख्त हिदायत, सोशल मीडिया और कानून पर कही ये बात… छुट्टियों की घोषणा : छत्तीसगढ़ सरकार ने 2022 की छुट्टियां राजपत्र में की प्रकाशित, जानें सभी अवकाश के बारे में, देखें सूची… स्कूली बच्चों के लिए दशहरादीपावली और शीतकालीन अवकाश की सूची जारीइस साल कुल 60 दिन की छुट्टीदेखिए लिस्ट Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround