सैनिक स्कूल अंबिकापुर में प्रवेश के लिए आवेदन इस तारीख तक रायपुर। सैनिक स्कूल अंबिकापुर में प्रवेश कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए आनलाईन आवेदन 26 अक्टूबर को शाम 5 बजे तक प्राप्त किए जाएगे। आनलाईन आवेदन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की अधिकारिक वेबसाईट https://aissee.nta.nic.in पर भरे जा सकेंगे। सैनिक स्कूल अंबिकापुर के प्राचार्य से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शैक्षणिक सत्र 2022-23 में सैनिक स्कूल में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 9 जनवरी 2022 को आयोजित की जाएगी। सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए रिक्तियों की अनुमानित संख्या 100 है। कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी का जन्म 1 अप्रैल 2010 से 31 मार्च 2012 के मध्य होना चाहिए। परीक्षा शुल्क अनुसूचित जाति, जनजाति के लिए 400 रूपए, सामान्य, रक्षा (सेवारत, सेवानिवृत) एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 550 रूपए निर्धारित है। इच्छुक अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा से संबंधित अन्य जानकारी राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की वेबसाईट https://aissee.nta.nic.in और सैनिक स्कूल अंबिकापुर की अधिकारिक वेबसाईट www.sainikschoolambikapur.org.in से प्राप्त कर सकते है। Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) Chhattisgarh Patwari Recruitment 2021 : पटवारी भर्ती के लिए वित्त विभाग से मिली मंजूरी, लेकिन पदों की संख्या घटी ननकीराम कंवर की चेतावनी, भ्रष्टाचार के आरोपियों पर करें कार्रवाई, नहीं तो… सीएम भूपेश की कलेक्टर्स के साथ बड़ी बैठक : कवर्धा हिंसा के बाद सख्त हिदायत, सोशल मीडिया और कानून पर कही ये बात… छुट्टियों की घोषणा : छत्तीसगढ़ सरकार ने 2022 की छुट्टियां राजपत्र में की प्रकाशित, जानें सभी अवकाश के बारे में, देखें सूची… स्कूली बच्चों के लिए दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की सूची जारी, इस साल कुल 60 दिन की छुट्टी, देखिए लिस्ट Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround