छत्तीसगढ़ के 5 जिलों में कोरोना का एक भी मरीज नहीं, अभी कुल 185 पॉजिटिव केस
छत्तीसगढ़ के 5 जिलों में कोरोना का एक भी मरीज नहीं, अभी कुल 185 पॉजिटिव केस
रायपुर। कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने और रोज कम संख्या में नए मरीज मिलने के कारण प्रदेश में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या लगातार घट रही है। प्रदेश में अभी कोरोना संक्रमितों की संख्या 185 है।
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में कोरोना नहीं
राज्य के पांच जिलों कबीरधाम, गरियाबंद, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरिया और बलरामपुर-रामानुजगंज में कोरोना का एक भी सक्रिय मरीज नहीं है। अभी प्रदेश की औसत पॉजिविटी दर 0.16 प्रतिशत है।
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में कोरोना का मामला नहीं
प्रदेश के 16 जिलों में 20 अक्टूबर को कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है। इस दिन प्रदेश भर में हुए 21 हजार 875 सैंपलों की जांच में 34 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए।
राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, महासमुंद, गरियाबंद, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, कांकेर और नारायणपुर जिले में 20 अक्टूबर को कोरोना संक्रमण का एक भी मामला नहीं आया है।
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए)
Chhattisgarh Patwari Recruitment 2021 : पटवारी भर्ती के लिए वित्त विभाग से मिली मंजूरी, लेकिन पदों की संख्या घटी
ननकीराम कंवर की चेतावनी, भ्रष्टाचार के आरोपियों पर करें कार्रवाई, नहीं तो…
सीएम भूपेश की कलेक्टर्स के साथ बड़ी बैठक : कवर्धा हिंसा के बाद सख्त हिदायत, सोशल मीडिया और कानून पर कही ये बात…
छुट्टियों की घोषणा : छत्तीसगढ़ सरकार ने 2022 की छुट्टियां राजपत्र में की प्रकाशित, जानें सभी अवकाश के बारे में, देखें सूची…
स्कूली बच्चों के लिए दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की सूची जारी, इस साल कुल 60 दिन की छुट्टी, देखिए लिस्ट
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround