शिक्षक भर्ती : सीएम भूपेश ने रिक्त पदोंं पर भर्ती के दिए निर्देश, शिक्षा गुणवत्ता पर भी बात की...

सीएम भूपेश ने रिक्त पदोंं पर शिक्षक भर्ती के दिए निर्देश, शिक्षा गुणवत्ता पर भी बात की... रायपुर। छत्तीसगढ़ में जल्द ही शिक्षकों की भर्ती होगी। मुख्यमंत्री ने आज कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने स्कूल शिक्षा विभाग को प्रत्येक ज़िले की समीक्षा करने कहा है। साथ ही रिक्त पदों पर भर्ती की कार्यवाही तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

स्कूलों के आकस्मिक निरीक्षण के निर्देश

मुख्यमंत्री ने शिक्षक भर्ती के अलावा कलेक्टर और अधीनस्थ अधिकारियों को स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा। लेकिन सवाल ये उठता है कि जो पहले पद निकाले है, उसकी नियुक्ति की प्रक्रिया कब पूरी होगी। कई बेरोजगार फार्म डालकर घर में निराश है। कई की उम्र भी बढ़ गई है।

हाट बाज़ारों में क्लिनिक प्रारम्भ करने के निर्देश

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक जनवरी से समस्त कलेक्टरों एवं स्वास्थ्य विभाग को शेष हाट बाज़ारों में भी क्लिनिक प्रारम्भ करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने हाट बाज़ार क्लिनिक की मोबाईल मेडिकल यूनिट की मॉनिटरिंग जीपीएस के माध्यम से कलेक्टरों को स्वयं करने के निर्देश दिए। सीएम बघेल ने पहुंचविहीन क्षेत्रों में नवाचार करने, बाईक एम्बुलेंस जैसी योजना पर स्थानीय स्तर पर विचार करने निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि हर हाल में स्वास्थ्य सुविधाएं दूरस्थ अंचल के नागरिकों तक पहुंचाएं। उन्होंने योजना का पर्याप्त प्रचार करने के निर्देश सभी जिला कलेक्टरों को दिए ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सके।

धन्वन्तरी मेडिकल स्टोर बाकी जगह पर जल्द शुरू करे 

पहले ही दिन धन्वन्तरी मेडिकल स्टोर नागरिकों के उत्साह को देख मुख्यमंत्री ने शेष दुकानों को भी एक माह के भीतर प्रारम्भ करने के निर्देश कलेक्टरों को दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि धन्वन्तरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स में सभी प्रकार की दवाइयों की गुणवत्ता और उपलब्धता सुनिश्चित करने की ज़िम्मेदारी कलेक्टर और संबंधित नगर निगम आयुक्त/सीएमओ की होगी। Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) Chhattisgarh Patwari Recruitment 2021 : पटवारी भर्ती के लिए वित्त विभाग से मिली मंजूरी, लेकिन पदों की संख्या घटी ननकीराम कंवर की चेतावनी, भ्रष्टाचार के आरोपियों पर करें कार्रवाई, नहीं तो… सीएम भूपेश की कलेक्टर्स के साथ बड़ी बैठक : कवर्धा हिंसा के बाद सख्त हिदायत, सोशल मीडिया और कानून पर कही ये बात… छुट्टियों की घोषणा : छत्तीसगढ़ सरकार ने 2022 की छुट्टियां राजपत्र में की प्रकाशित, जानें सभी अवकाश के बारे में, देखें सूची… स्कूली बच्चों के लिए दशहरादीपावली और शीतकालीन अवकाश की सूची जारीइस साल कुल 60 दिन की छुट्टीदेखिए लिस्ट Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround