ASI के रिश्वत मांगने से परेशान युवक ने की खुदकुशी की कोशिश, मामला तूल पकड़ने के बाद SP ने किया निलंबित
ASI के रिश्वत मांगने से परेशान युवक ने की खुदकुशी की कोशिश, मामला तूल पकड़ने के बाद SP ने किया निलंबित
धमतरी। एएसआई (ASI) के रिश्वत मांगने से परेशान युवक ने खुदकुशी की कोशिश की है। उसे गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला तूल पकड़ने के बाद एसपी ने एएसआई (ASI) को निलंबित कर दिया है।
दरअसल, झगड़े में समझौता कराने के मामले में युवक से एक लाख 20 हजार की मांग की थी। इससे आहत होकर युवक बुधवार को अपने घर में आत्महत्या करने की कोशिशि की।
पिता के दोस्त से किसी बात पर विवाद
जानकारी के मुताबिक, धमतरी के ग्राम बोडरा में 3 अक्टूबर को पीड़ित जितेंद्र साहू का अपने पिता के दोस्त के साथ किसी बात पर विवाद हो गया था।
जेल भेजने की दी थी धमकी
पीड़ित के पिता के अनुसार, इस मामले में समझौते के लिए एएसआई(ASI) दुलाल नाथ ने एक लाख 20 हजार रिश्वत के रूप में मांग की थी। पैसे नहीं देने पर किसी भी मामले में जेल भेजने की धमकी दी थी। जिससे डरकर जितेंद्र ने 80 हजार पुलिस को दिए थे। बाकी बचे 40 हजार के लिए बुधवार को फिर से एएसआई (ASI) ने फोन लगाया था। जिससे परेशान जितेंद्र ने अपने घर पर जहर का सेवन कर लिया।
जिसका इलाज मसीही अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने एएसआई दुलाल नाथ को निलंबित कर दिया है।
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए)
Chhattisgarh Patwari Recruitment 2021 : पटवारी भर्ती के लिए वित्त विभाग से मिली मंजूरी, लेकिन पदों की संख्या घटी
ननकीराम कंवर की चेतावनी, भ्रष्टाचार के आरोपियों पर करें कार्रवाई, नहीं तो…
सीएम भूपेश की कलेक्टर्स के साथ बड़ी बैठक : कवर्धा हिंसा के बाद सख्त हिदायत, सोशल मीडिया और कानून पर कही ये बात…
छुट्टियों की घोषणा : छत्तीसगढ़ सरकार ने 2022 की छुट्टियां राजपत्र में की प्रकाशित, जानें सभी अवकाश के बारे में, देखें सूची…
स्कूली बच्चों के लिए दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की सूची जारी, इस साल कुल 60 दिन की छुट्टी, देखिए लिस्ट
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround