छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती : 975 पदों पर नौकरी, जानें आखिरी तारीख
छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती : 975 पदों पर नौकरी, जानें आखिरी तारीख
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह विभाग में सूबेदार, उपनिरीक्षक संवर्ग तथा प्लाटून कमांडर के कुल 975 पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए पुलिस विभाग ने आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदक को छत्तीसगढ़ का स्थानीय निवासी होना अनिवार्य है। महिलाएं प्लाटून कमांडर पद के लिए भर्ती की पात्र नहीं होगी। इच्छुक आवेदक 31 अक्टूबर 2021 को शाम 5.30 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन करने के तरीके
छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में सूबेदार, उपनिरीक्षक सवंर्ग तथा प्लाटून कमांडर के पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक आवेदक विभागीय वेबसाइट https://cgpolice.gov.in/ पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। साथ ही उन्हें आवेदन शुल्क भी जमा करवाना होगा। सामान्य वर्ग, ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 400 रुपए का आवेदन शुल्क भरना होगा। वहीं एससी, एसटी वर्ग के आवेदकों को 200 रुपए का आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
चयन कैसे होगा
इन पदों पर योग्य आवेदकों के चयन के लिए प्रक्रिया विभिन्न चरणों में आयोजित करवाई जाएगी। इसमें शारीरिक नाप-तौल, प्रारंभिक लिखित परीक्षा, मुख्य लिखित परीक्षा और इंटरव्यू शामिल हैं। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेल-कूद में प्रवीण्यता होने पर बोनस के 10 अंक होंगे। इस संबंध में छत्तीसगढ़ पुलिस कार्यपालिका (अराजपत्रित) सेवा भर्ती नियम 2021 के प्रावधान लागू होंगे।
योग्यता
सूबेदार, उप निरीक्षक, उप निरीक्षक (विशेष शाखा) एवं प्लाटून कमांडर पद के लिए उम्मीदवार के पास स्नातक उपाधि होनी जरूरी है।
उप निरीक्षक (अंगुल चिन्ह) एवं उप निरीक्षक(प्रश्नाधीन दस्तावेज) पद के लिए आवेदकों के पास गणित, भौतिक शास्त्र तथा रसायन शास्त्र के साथ स्नातक उपाधि होनी जरूरी है।
उप निरीक्षक (कंप्यूटर) पद के लिए कंप्यूटर एप्लीकेशन (बीसीए), बीएससी (कंप्यूटर) में स्नातक उपाधि अनिवार्य है। उप निरीक्षक (रेडियो) पद के लिए इलेक्ट्रानिक या इलेक्ट्रिकल टेली कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग में तीन वर्ष का डिप्लोमा होना जरूरी है। 1 जनवरी 2021 को आवेदकों की उम्र 21 वर्ष से कम और 34 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- 31 अक्टूबर 2021 की शाम 5.30 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदकों की उम्र 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।
- 34 वर्ष के ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
- आवेदन शुल्क 400 रुपए जमा करवाना होगा।
Chhattisgarh Patwari Recruitment 2021 : पटवारी भर्ती के लिए वित्त विभाग से मिली मंजूरी, लेकिन पदों की संख्या घटी
ननकीराम कंवर की चेतावनी, भ्रष्टाचार के आरोपियों पर करें कार्रवाई, नहीं तो…
सीएम भूपेश की कलेक्टर्स के साथ बड़ी बैठक : कवर्धा हिंसा के बाद सख्त हिदायत, सोशल मीडिया और कानून पर कही ये बात…
छुट्टियों की घोषणा : छत्तीसगढ़ सरकार ने 2022 की छुट्टियां राजपत्र में की प्रकाशित, जानें सभी अवकाश के बारे में, देखें सूची…
स्कूली बच्चों के लिए दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की सूची जारी, इस साल कुल 60 दिन की छुट्टी, देखिए लिस्ट
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround