धमतरी। आदमखोर तेंदुआ को वन विभाग ने पकड़ लिया है। कैद तेंदुए को सिहावा थाना परिसर में रखा गया था। जानकारी के अनुसार, वन विभाग की टीम तेंदुआ को पकड़ने के लिए सिहावा इलाके में अलग-अलग जगह पर केज लगाया था। आज तड़के सुबह सिहावा श्रृंगी ऋषि पहाड़ी गुफा के नीचे रखे एक पिंजरे में तेंदुआ कैद हो गया है। इन दिनों सिहावा-नगरी इलाके में इन दिनों तेंदुआ का जबरदस्त आतंक छाया हुआ है, जिससे लोगों में काफी दहशत है। दरअसल, 11 अक्टूबर को देर शाम तेंदुआ ने ओडिशा के नवरंगपुर, कुंदई से परिजन के साथ श्रृंगीऋषि दर्शन करने आये 6 वर्षीय बालक अविनाश मरकाम पर हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद लोग वन विभाग के खिलाफ काफी आक्रोशित हुए थे और सिहावा बस स्टैंड में चक्काजाम कर दिए थे। इधर, वन विभाग लगातार नजर बनाए हुए थे। बता दें कि इलाके में तेंदुए के हमले से अब तक तीन बच्चों की जान जा चुकी है। तेंदुआ की पिंजरे में कैद होने की खबर सुनकर उसे देखने लोगों की भारी संख्या में भीड़ जुट गई। इधर, मौके पर एसडीओ हरीश पांडे, बिड़गुड़ी रेंजर दीपक गावड़े सहित वन विभाग की टीम, सिहावा पुलिस और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। इस मामले में एसडीओ हरीश पांडे का कहना है कि एक तेंदुआ पकड़ाया है। जिसे दूर टाइगर रिजर्व के जंगल में कम आबादी वाला क्षेत्र में छोड़ा जाएगा। तेंदुआ नर है कि मादा, कितने वर्ष का है, बच्ची पर हमला करने वाला यहीं तेंदुआ है कि नहीं ये अभी स्पष्ट नहीं है। Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) Chhattisgarh Patwari Recruitment 2021 : पटवारी भर्ती के लिए वित्त विभाग से मिली मंजूरी, लेकिन पदों की संख्या घटी ननकीराम कंवर की चेतावनी, भ्रष्टाचार के आरोपियों पर करें कार्रवाई, नहीं तो… सीएम भूपेश की कलेक्टर्स के साथ बड़ी बैठक : कवर्धा हिंसा के बाद सख्त हिदायत, सोशल मीडिया और कानून पर कही ये बात… छुट्टियों की घोषणा : छत्तीसगढ़ सरकार ने 2022 की छुट्टियां राजपत्र में की प्रकाशित, जानें सभी अवकाश के बारे में, देखें सूची… स्कूली बच्चों के लिए दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की सूची जारी, इस साल कुल 60 दिन की छुट्टी, देखिए लिस्ट Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround