छत्तीसगढ़ में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लेने वालों की संख्या डेढ़ करोड़ पार, जानें दूसरी डोज की संख्या

छत्तीसगढ़ में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लेने वालों की संख्या डेढ़ करोड़ पार, जानें दूसरी डोज की संख्या रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगवाने वालों की संख्या डेढ़ करोड़ को पार कर गई है। प्रदेश में अब तक (21 अक्टूबर तक) एक करोड़ 55 लाख 77 हजार 521 लोग कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन की पहली खुराक ले चुके हैं।

दोनों खुराक दो करोड़ 21 लाख

वहीं 66 लाख आठ हजार 855 नागरिकों को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं। राज्य में पहली और दूसरी, दोनों खुराकों को मिलाकर अब तक कुल दो करोड़ 21 लाख 86 हजार 376 टीके लगाए गए हैं।

फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका

प्रदेश में तीन लाख दस हजार 393 स्वास्थ्य कर्मियों, तीन लाख 18 हजार 635 फ्रंटलाइन वर्कर्स, 45 वर्ष से अधिक के 62 लाख 18 हजार 488 और 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 87 लाख 30 हजार 005 नागरिकों को कोरोना से बचाव का पहला टीका लगाया जा चुका है। वहीं दो लाख 65 हजार 580 स्वास्थ्य कर्मियों, दो लाख 57 हजार 020 फ्रंटलाइन वर्कर्स, 45 वर्ष से अधिक के 33 लाख 69 हजार 146 तथा 18 से 44 आयु वर्ग के 27 लाख 17 हजार 109 लोगों को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं।   Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) ASI के रिश्वत मांगने से परेशान युवक ने की खुदकुशी की कोशिश, मामला तूल पकड़ने के बाद SP ने किया निलंबित पीएम मोदी बोले- जब तक युद्ध चल रहा है, हथियार नहीं डाले जाते… Chhattisgarh Patwari Recruitment 2021 : पटवारी भर्ती के लिए वित्त विभाग से मिली मंजूरी, लेकिन पदों की संख्या घटी ननकीराम कंवर की चेतावनी, भ्रष्टाचार के आरोपियों पर करें कार्रवाई, नहीं तो… सीएम भूपेश की कलेक्टर्स के साथ बड़ी बैठक : कवर्धा हिंसा के बाद सख्त हिदायत, सोशल मीडिया और कानून पर कही ये बात… Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround