प्रोजेरिया से ग्रसित शैलेंद्र : इस वजह से बनाया एक दिन का कलेक्टर, सीएम से करेंगे मुलाकात...
गरियाबंद। बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म पा आपने देखी होगी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने दुर्लभ बीमारी प्रोजेरिया से ग्रसित एक बच्चे का अभिनय किया था। जिसे काफी सराहा गया था। फिल्म में समाज के विभिन्न पहुलाओं को प्रदर्शित किया गया था। ठीक ऐसे ही दुर्लभ बीमारी प्रोजेरिया से शैलेंद्र ध्रुव ग्रसित है। उनकी इच्छा है कि वे कलेक्टर बने, जो अब पूरी हो गई।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर शैलेंद्र को एक दिन के लिए गरियाबंद का कलेक्टर बनाया गया। कलेक्टर की कुर्सी पर बैठने के बाद वे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात करने के लिए रायपुर रवाना हो गए।
शारीरिक कोशिकाओं का हुआ अधिक विकास
शैलेंद्र ध्रुव छुरा विकासखंड के मेढ़कीडबरी गांव के रहने वाले हैं। वे मात्र 16 साल के है, लेकिन बीमारी के कारण उसकी शारीरिक कोशिकाओं का अधिक विकास हो चुका है। जिलके चलते उसकी त्वचा 80 साल के बुजुर्ग जैसी नजर आती है।
[caption id="attachment_3644" align="aligncenter" width="512"]

शैलेंद्र अपने माता-पिता के साथ[/caption]
प्रोजेरिया से ग्रसित शैलेंद्र पर पढाई का दबाव नहीं
शैलेंद्र स्कूल जाता है। लेकिन शिक्षक पढ़ाई को लेकर कभी उस पर कोई दबाव नहीं डालते हैं। वह दूसरे बच्चे की तरह ना तो शरारत करता है और ना ही खेलता है। स्कूल के सब बच्चे भई उसके साथ सामान्य व्यवहार करते हैं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से करेंगे मुलाकात
शैलेंद्र के परिजनों ने बताया कि वह बचपन से ही इस बीमारी की वजह से उसका शारीरिक विकास रूक गया है, जिसके कारण वह अपना सपना पूरा करने में असमर्थ है। इस इच्छा को अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर जिला प्रशासन आज कलेक्टर की कुर्सी पर बिठाकर पूरा किया है। इसके साथ ही शैलेंद्र आज मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात भी करेंगे।
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए)
ASI के रिश्वत मांगने से परेशान युवक ने की खुदकुशी की कोशिश, मामला तूल पकड़ने के बाद SP ने किया निलंबित
पीएम मोदी बोले- जब तक युद्ध चल रहा है, हथियार नहीं डाले जाते…
Chhattisgarh Patwari Recruitment 2021 : पटवारी भर्ती के लिए वित्त विभाग से मिली मंजूरी, लेकिन पदों की संख्या घटी
ननकीराम कंवर की चेतावनी, भ्रष्टाचार के आरोपियों पर करें कार्रवाई, नहीं तो…
सीएम भूपेश की कलेक्टर्स के साथ बड़ी बैठक : कवर्धा हिंसा के बाद सख्त हिदायत, सोशल मीडिया और कानून पर कही ये बात…
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround