सनकी पति : पत्नी को जिंदा जला दिया, इस बात पर हुई थी कहासुनी...

गरियाबंद। एक सनकी पति ने अपनी बीवी पर केरोसिन (मिट्टी तेल) उड़ेल कर जिंदा जला दिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ये पूरा मामला गरियाबंद जिले के राजिम थाना क्षेत्र का है।

वारदात के बाद हो गया था फरार

जानकारी के मुताबिक, आरोपी सनकी पति ने अपनी बीवी को एक छोटी सी बात के लिए मारा डाला। उसकी गलती सिर्फ इतनी थी कि वह अपने बच्चों के साथ मायके चले गई थी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने अब आरोप पति को गिरफ्तार कर लिया है।

मायके जाने से थी नाराज

पोखरा गांव के वार्ड नंबर 13 में थान सिंह चंदेल अपनी बीवी और तीन बच्चों के साथ रहता था। कुछ समय पहले उसकी बीवी अपने 3 बच्चों के साथ एक सप्ताह के लिए अपने मायके महासमुंद जिले के बिरकोनी चले गई थी। इसी बात से आरोपी थान सिंह नाराज था। इस बीच उसकी बीवी 11 अक्टूबर को अपने भाई और बच्चों के साथ वापस घर आ गई। मृतका का भाई उसे छोड़कर घर वापस बिरकोनी चला गया था। पत्नी के घर आते ही थान सिंह ने उसके साथ विवाद शुरू कर दिया।

मिट्‌टी तेल अपनी बीवी के शरीर पर डाला

इसी बीच थान सिंह आग बबूला हो गया। तैश में आकर मिट्‌टी तेल अपनी बीवी के शरीर पर डाल दिया। इसके बाद उसके शरीर में आग लगा दी। इससे महिला बुरी तरह झुलस गई। वारदात को अंजाम देकर थान सिंह भाग निकला। इधर, जैसे ही आस-पास के लोगों को इस बात की जानकारी लगी तो महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।

 राजिम थाने में शिकायत दर्ज

वहीं महिला की मौत के बाद परिजनों ने इसकी शिकायत राजिम थाने में दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। पुलिस मामले की जांच कर ही रही थी। लेकिन थान सिंह का कुछ पता नहीं चल पा रहा था। इस बीच पुलिस को उसके छिपे होने की सूचना मिली। इसके बाद बाद पुलिस ने आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करने के बाद ही पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा किया है। Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) प्रोजेरिया से ग्रसित शैलेंद्र : इस वजह से बनाया एक दिन का कलेक्टर, सीएम से करेंगे मुलाकात… ASI के रिश्वत मांगने से परेशान युवक ने की खुदकुशी की कोशिश, मामला तूल पकड़ने के बाद SP ने किया निलंबित पीएम मोदी बोले- जब तक युद्ध चल रहा है, हथियार नहीं डाले जाते… Chhattisgarh Patwari Recruitment 2021 : पटवारी भर्ती के लिए वित्त विभाग से मिली मंजूरी, लेकिन पदों की संख्या घटी सीएम भूपेश की कलेक्टर्स के साथ बड़ी बैठक : कवर्धा हिंसा के बाद सख्त हिदायत, सोशल मीडिया और कानून पर कही ये बात… Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround