आईजी एसपी कॉन्फ्रेंस : सीएम भूपेश बोले- चिटफंड कंपनी के फरार डायरेक्टर और पदाधिकारियों की हो जल्द गिरफ्तारी, संपत्तियां करें कुर्क
रायपुर। कवर्धा में सांप्रदायिक हिंसा और पत्थरगांव की घटना के बाद भूपेश सरकार कानून व्यवस्था को लेकर सतर्क हो गई है। गुरुवार को कलेक्टर्स की बैठक ली। इसके बाद आज (22 अक्टूबर) को आईजी एसपी की बैठक की। इसमें कानून व्यवस्था में लेकर निर्देश दिये गए। लेकिन इसका नतीजा तो आने वाले दिनों पर ही पता चलेगा। वहीं आईजी एसपी कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चिटफंड कंपनी के फरार डायरेक्टर और पदाधिकारियों को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई है कि अब चिटफंड कंपनियों के 774 डायरेक्टर और पदाधिकारियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
संपत्तियों को करें कुर्क
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी एसपी आईजी को निर्देश दिया है कि चिटफंड कंपनी के फरार डायरेक्टर-पदाधिकारियों को तत्काल गिरफ्तार करें। सभी एसपी इसके लिए एक समय सीमा तय कर कार्रवाई करें। कलेक्टर और एसपी आपसी समन्वय कर चिटफंड कंपनियों की अन्य संपत्तियों का चिन्हाकित कर कुर्क करें। इस कार्रवाई में विलंब न हो।
सीमावर्ती राज्यों के आईजी-एसपी से बैठक
इसके अलावा आईजी एसपी कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री ने नशीले पदार्थों पर प्रभावी रोकथाम के लिए सीमावर्ती राज्यों ओडिशा, मध्य प्रदेश और राजस्थान के अधिकारियों के साथ आईजी-एसपी को बैठक करने के निर्देश दिए हैं।
गृहमंत्री के अलावा तमाम आला अधिकारी रहे मौजूद
बता दें रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ आईजी एसपी की कॉन्फ्रेंस हुई। इस कॉन्फ्रेंस में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविंद्र चौबे के अलावा डीजीपी डीएम अवस्थी के साथ तमाम पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक मौजूद रहे।
कामकाज और कानून व्यवस्था की समीक्षा
बताया जा रहा है कि बैठक में रमन सिंह के पिछले 10 सालों के कामकाज और कानून व्यवस्था की समीक्षा की गई। इसके साथ ही प्रदेश में बढ़ते अपराधों को लेकर चर्चा हुई है।
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए)
सीएम भूपेश की कलेक्टर्स के साथ बड़ी बैठक : कवर्धा हिंसा के बाद सख्त हिदायत, सोशल मीडिया और कानून पर कही ये बात…
प्रोजेरिया से ग्रसित शैलेंद्र : इस वजह से बनाया एक दिन का कलेक्टर, सीएम से करेंगे मुलाकात…
ASI के रिश्वत मांगने से परेशान युवक ने की खुदकुशी की कोशिश, मामला तूल पकड़ने के बाद SP ने किया निलंबित
पीएम मोदी बोले- जब तक युद्ध चल रहा है, हथियार नहीं डाले जाते…
Chhattisgarh Patwari Recruitment 2021 : पटवारी भर्ती के लिए वित्त विभाग से मिली मंजूरी, लेकिन पदों की संख्या घटी
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround