लोन दिलाने कैंप : बलौदाबाजार में इस दिन SBI का मेगा क्रेडिट कैंप, स्वरोजगार और इन सरकारी योजनाओं के लिए ऋण की जानकारी...

लोन दिलाने कैंप : बलौदाबाजार में इस दिन SBI का मेगा क्रेडिट कैंप, स्वरोजगार और इन सरकारी योजनाओं के लिए ऋण की जानकारी... बलौदाबाजार। जिला मुख्यालय स्थित नगर भवन में 27 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की ओर से मेगा क्रेडिट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इसमें स्वरोजगार और सरकारी योजनाएं के लिए लोन उपलब्ध कराई जाएगी। लीड बैंक अधिकारी मदन मोहन प्रसाद ने बताया नगर भवन में सभी बैंकों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। सभी शासकीय योजनाओं के अंतर्गत ऋण वितरण की जानकारी प्रदान करने के लिए व्यापक ऋण मेला आयोजित किया जा रहा है।

ऋण की जानकारी दी जाएगी

सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाएं जैसे प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ( एन आर एल एम ), एन यू एल एम, मछली पालन, डेयरी उद्यम, किसान क्रेडिट कार्ड, मुद्रा योजना (शिशु,युवा,तरुण) पर विशेष रूप से ध्यान देते हुए सभी बैंक अधिकारियों के द्वारा ऋण से संबंधित जानकारी दी जाएगी।

लोन दिलाने कैंप, योजना का उठाए लाभ

लीड बैंक अधिकारी मदन मोहन प्रसाद ने हितग्राहियों से कैंप में अधिक से अधिक उपस्थित होकर योजना का लाभ उठाने का आग्रह किया है। Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) आईजी एसपी कॉन्फ्रेंस : सीएम भूपेश बोले- चिटफंड कंपनी के फरार डायरेक्टर और पदाधिकारियों की हो जल्द गिरफ्तारी, संपत्तियां करें कुर्क सीएम भूपेश की कलेक्टर्स के साथ बड़ी बैठक : कवर्धा हिंसा के बाद सख्त हिदायत, सोशल मीडिया और कानून पर कही ये बात… प्रोजेरिया से ग्रसित शैलेंद्र : इस वजह से बनाया एक दिन का कलेक्टर, सीएम से करेंगे मुलाकात… ASI के रिश्वत मांगने से परेशान युवक ने की खुदकुशी की कोशिश, मामला तूल पकड़ने के बाद SP ने किया निलंबित पीएम मोदी बोले- जब तक युद्ध चल रहा है, हथियार नहीं डाले जाते… Chhattisgarh Patwari Recruitment 2021 : पटवारी भर्ती के लिए वित्त विभाग से मिली मंजूरी, लेकिन पदों की संख्या घटी Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround