शैलेंद्र ध्रुव प्रोजेरिया : कलेक्टर बनाने के बाद सीएम भूपेश ने खिलाई मिठाई, अधिकारियों से कराया परिचय

रायपुर। गरियाबंद के शैलेंद्र ध्रुव लाइलाज प्रोजेरिया बीमारी से ग्रसित है। वे अपने जीवन में कई परेशानियों का सामना किया, लेकिन उनके लिए 22 अक्टूबर का दिन यादगार बन गया। 16 वर्षीय शैलेंद्र ने पहले गरियाबंद में एक दिन के लिए कलेक्टर का पदभार संभाला। इसके बाद रायपुर में सीएम भूपेश बघेल के साथ मुलाकात की। उन्हें मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से मिठाई खिलाई। फिर पुलिस बल ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

ठेठरी, खुरमी पसंद है या चॉकलेट

मुख्यमंत्री ने चर्चा के दौरान शैलेंद्र से पूछा कि उन्हें ठेठरी, खुरमी पसंद है या चॉकलेट। शैलेंद्र की पसंद पर मुख्यमंत्री ने उसे खूब सारी चॉकलेट दी और अपने हाथों से मिठाई भी खिलाई।

शैलेंद्र की जानकारी सीएम भूपेश को मिली

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शैलेंद्र ध्रुव के जीवन संघर्ष की जानकारी मिलने पर शुक्रवार को उन्हें रायपुर बुलवाया था। यहां आईजी-एसपी कॉन्फ्रेंस के दौरान शैलेंद्र से मुलाकात की। मुख्यमंत्री के पूछे जाने पर शैलेंद्र ने बताया कि वह कक्षा 11वीं का छात्र है। उसके पिता बंशीलाल ध्रुव तथा मां रामकली ध्रुव खेती किसानी करते हैं। साथ ही भविष्य में कलेक्टर बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं।

शैलेंद्र ध्रुव का परिचय अधिकारियों से कराया

मुख्यमंत्री ने शैलेंद्र को कॉन्फ्रेंस में उपस्थित मंत्री रविंद्र चौबे और गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के साथ मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, पुलिस महानिरीक्षक डीएम अवस्थी तथा अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का परिचय कराया। वहीं गरियाबंद एसपी पारूल माथुर से शैलेंद्र का परिचय कराते हुए मुख्यमंत्री ने शैलेंद्र को एसपी कार्यालय में आमंत्रित करने कहा। मुख्यमंत्री भूपेश ने बस्तर संभाग के आईजी पी सुंदरराज का परिचय देते हुए बताया कि ये नक्सलियों से लड़ते हैं। आईजी इंजेलिजेंस आनंद छाबड़ा का परिचय दिया कि ये सूचना प्रमुख है।  Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) प्रोजेरिया से ग्रसित शैलेंद्र : इस वजह से बनाया एक दिन का कलेक्टर, सीएम से करेंगे मुलाकात… पीएम मोदी बोले- जब तक युद्ध चल रहा है, हथियार नहीं डाले जाते… Chhattisgarh Patwari Recruitment 2021 : पटवारी भर्ती के लिए वित्त विभाग से मिली मंजूरी, लेकिन पदों की संख्या घटी ननकीराम कंवर की चेतावनी, भ्रष्टाचार के आरोपियों पर करें कार्रवाई, नहीं तो… सीएम भूपेश की कलेक्टर्स के साथ बड़ी बैठक : कवर्धा हिंसा के बाद सख्त हिदायत, सोशल मीडिया और कानून पर कही ये बात… Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround