सर्पदंश से मौत : सांप के काटने से एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत, घर में मातम, लेकिन घटना आश्चर्यजनक...

सर्पदंश से मौत : सांप के काटने से एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत, घर में मातम, लेकिन घटना आश्चर्यजनक... दुर्ग। जिले में सर्पदंश से एक ही परिवार के दो बच्चे की मौत हो गई। दोनों बच्चे अपने पिता के साथ सो हुए थे। तभी सांप ने डस लिया। ये घटना अहिवारा के वार्ड-6 की है। घटना के बाद साहू परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

पिता के साथ सोए थे

जानकारी के मुताबिक, घटना गुरुवार देर रात की है। अहिवारा के वार्ड 6 में 8 महीने और 4 साल का बच्चा अपने पिता के साथ सोए थे। तभी जहरीले सांप ने दोनों बच्चों को डस लिया। पिता दोनों बच्चों के बीच में सो हुए थे। सांप काटने के बाद पिता के ऊपर से गुजर गया। लेकिन उसे नहीं डसा।

सर्पदंश के बाद अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन मौत हो गई

सर्पदंश की जानकारी होने के बाद माता-पिता दोनों को नंदिनी के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन अस्पताल पहुंचते ही 8 माह के मासूम की मौत हो गई। उसके बाद शुक्रवार को 4 साल के बच्चे ने दम तोड़ दिया।

इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया था

बताया जा रहा है कि 4 साल का बच्चा इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया था। लेकिन घर में उसकी तबीयत और बिगड़ गई। इसके बाद उसकी मौत हो गई। मौत के गम में परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई है। उनका कहना है कि वे पोस्टमार्टम नहीं चाहते। इसलिए पुलिस ने मामला भी दर्ज नहीं किया है। साहू परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) प्रोजेरिया से ग्रसित शैलेंद्र : इस वजह से बनाया एक दिन का कलेक्टर, सीएम से करेंगे मुलाकात… पीएम मोदी बोले- जब तक युद्ध चल रहा है, हथियार नहीं डाले जाते… Chhattisgarh Patwari Recruitment 2021 : पटवारी भर्ती के लिए वित्त विभाग से मिली मंजूरी, लेकिन पदों की संख्या घटी ननकीराम कंवर की चेतावनी, भ्रष्टाचार के आरोपियों पर करें कार्रवाई, नहीं तो… सीएम भूपेश की कलेक्टर्स के साथ बड़ी बैठक : कवर्धा हिंसा के बाद सख्त हिदायत, सोशल मीडिया और कानून पर कही ये बात… Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround