सहायक प्राध्यापकों ने किया प्रदर्शन, सरकार के नीयत पर उठाए सवाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2019 के सभी विषयों के चयनित सहायक प्राध्यपकों ने आज रायपुर के बूढ़ा तालाब धरना स्थल पर प्रदर्शन किया। कॉलेज खुलने के बाद भी नियुक्ति पक्ष चयनित सहायक प्राध्यापक भटक रहे हैं। अपनी नियुक्ति किये जाने की मांग की है।

महाविद्यालय प्राध्यापकों की कमी

चयनित एक सहायक प्राध्यापक ने बताया कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की तरफ से सहायक प्राध्यपक परीक्षा 2019 का चयन सूची जारी किया जा चुका है। महाविद्यालयों में नियुक्त अध्यापन कार्य प्रारंभ हुए 3 महीने हो चुके हैं। उसके बाद अभी तक चयनित प्राध्यपकों की पदस्थापना शासन ने नहीं किया है। कई वर्षों से हमारे छत्तीसगढ़ के महाविद्यालय प्राध्यापकों की कमी से जूझता रहा है। जिसके परिणाम स्वरूप राज्य के महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों का राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है।

8 महीने बाद भी पदस्थापना नहीं

शिक्षा मंत्रालय की एनआईआरएफ रैकिंग में छत्तीसगढ़ के किसी भी महाविद्यालय और विश्वविद्लाय को कोई रैकिंग नहीं मिला है। अभी तक छत्तीसगढ़ निर्माण के बाद तीन बार सहायक प्राध्यापक की भर्ती परीक्षा हुई है। जिसमें पिछले दो भर्तियों की पदस्थापना में इतना विलम नहीं हुआ था। लेकिन इस भर्ती परीक्षा में चयन सूची जारी करने के 8 महीने बाद भी पदस्थापना नहीं हुआ है।

पोस्टिंग ना होने से अध्यापन कार्य प्रभावित

आज इस धरना प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से चयनित सहायक प्राध्यापक अपनी पदस्थापना की मांग लेकर रायपुर से बूढ़ा तालाब धरना स्थल पर एकत्र हुए। एक दिवसीय शांतिपूर्ण प्रदर्शन किए वर्तमान में कोरोना महामारी के कारण महाविद्यालय में अध्यापन कार्य 3 महीने देरी से प्रारंभ हुआ है। बावजूद अभी तक सहायक प्राध्यापकों की पोस्टिंग ना होने से अध्यापन कार्य प्रभावित हो रहा है। अब ऐसे में अभी तक महाविद्यालयों में सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति ना होना समझ से परे है।

मुख्यमंत्री ने चयनित सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने दिए निर्देश

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सहायक प्राध्यापक परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति के संबंध में पुलिस सत्यापन की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट के माध्यम से यह जानकारी दी है कि उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से सहायक प्राध्यापक परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को पुलिस सत्यापन पूर्ण न हो पाने के कारण कुछ लोगों को नियुक्ति न मिल पाने की जानकारी मिली है। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस सत्यापन का कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं। https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1451903725459566597 Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) प्रोजेरिया से ग्रसित शैलेंद्र : इस वजह से बनाया एक दिन का कलेक्टर, सीएम से करेंगे मुलाकात… पीएम मोदी बोले- जब तक युद्ध चल रहा है, हथियार नहीं डाले जाते… Chhattisgarh Patwari Recruitment 2021 : पटवारी भर्ती के लिए वित्त विभाग से मिली मंजूरी, लेकिन पदों की संख्या घटी ननकीराम कंवर की चेतावनी, भ्रष्टाचार के आरोपियों पर करें कार्रवाई, नहीं तो… सीएम भूपेश की कलेक्टर्स के साथ बड़ी बैठक : कवर्धा हिंसा के बाद सख्त हिदायत, सोशल मीडिया और कानून पर कही ये बात… Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround