टी-20 वर्ल्ड कप में लाखों का सट्टा, 7 सटोरिये गिरफ्तार...
टी-20 वर्ल्ड कप में लाखों का सट्टा, 7 सटोरिये गिरफ्तार...
रायपुर। टी-20 वर्ल्ड कप क्रिकेट मैच में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले सटोरियों को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, माना इलाके धरमपुरा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित मकान में सट्टा खिलाने की सूचना मिली। मौके पर दबिश देकर 7 आरोपी गिरफ्तार किये गए। आरोपी बांग्लादेश बनाम पापुआ न्यू गिनी के मैच के दौरान सट्टा खिला रहे थे। यह कार्रवाई साइबर सेल और थाना माना पुलिस की संयुक्त टीम ने की है।
किराए के मकान में ऑनलाइन सट्टा
पुलिस ने बताया कि हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में किराए का मकान लेकर ऑनलाइन सट्टा खिला रहे हैं। खाईवाल देवेंद्र कवैया की आईडी से लाइन लेकर सट्टा का संचालन किया जा रहा था। सटोरियों के कब्जे से दो लैपटाप, एक वाईफाई राऊटर और नकदी 2500 रुपए और लाखों रुपए के सट्टा का हिसाब जब्त किया है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार सटोरियों में सन्नी मेश्राम, अभय जाल, मुकेश तांडी, निर्मल हरिजन, भगत हरपाल, उमेश कुमार और रोहित ध्रुव का नाम शामिल हैं।
अन्य लोगों की तलाश जारी
उन्होंने कहा कि इस व्यवसाय में जुड़े अन्य लोगों के संबंध में की जा रही है। उन्होंने कहा कि विस्तृत पूछताछ जो भी नाम सामने आएंगे। उन पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए)
सहायक प्राध्यापकों ने किया प्रदर्शन, सरकार के नीयत पर उठाए सवाल
प्रोजेरिया से ग्रसित शैलेंद्र : इस वजह से बनाया एक दिन का कलेक्टर, सीएम से करेंगे मुलाकात…प्रोजेरिया से ग्रसित शैलेंद्र : इस वजह से बनाया एक दिन का कलेक्टर, सीएम से करेंगे मुलाकात…
पीएम मोदी बोले- जब तक युद्ध चल रहा है, हथियार नहीं डाले जाते…
Chhattisgarh Patwari Recruitment 2021 : पटवारी भर्ती के लिए वित्त विभाग से मिली मंजूरी, लेकिन पदों की संख्या घटी
सीएम भूपेश की कलेक्टर्स के साथ बड़ी बैठक : कवर्धा हिंसा के बाद सख्त हिदायत, सोशल मीडिया और कानून पर कही ये बात…
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround