फारेस्ट एसीएफ : 15 महीने बाद सरकार की नींद खुली, 178 पदों पर परीक्षा तिथि घोषित, नए अभ्यर्थी भी करें आवेदन

फारेस्ट एसीएफ : 15 महीने बाद सरकार की नींद खुली, 178 पदों पर परीक्षा तिथि घोषित, नए अभ्यर्थी भी करें आवेदन रायपुर। पीएससी ने 15 महीने बाद फारेस्ट एसीएफ के पदों पर परीक्षा तिथि घोषित की है। वन विभाग 178 पदों पर भर्ती के लिए जून में आवेदन मंगाए थे। लेकिन बेरोजगारों से फार्म भरवाने के बाद सरकार भूल गई। इतने महीने बाद परीक्षा तिथि घोषित की है। पीएससी ने 5 दिसंबर परीक्षा तारीख तय की है। इसके अलावा परीक्षा फार्म भरने के लिए एक बार और लिंक ओपन कर दिया गया है।

एसडीओ फारेस्ट के 21 व रेंजर के 157 पदों पर भर्ती

दरअसल वन विभाग ने एसडीओ फारेस्ट के 21 व रेंजर के 157 पदों पर भर्ती निकाली थी। इसके लिए पिछले वर्ष 16 जून से 15 जुलाई तक फार्म भरवाए थे। इन पदों के लिए अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता  साइंस ग्रेजुएट है। जिसमें शारीरिक मानदण्ड भी रखे गए थे। परीक्षा तीन चरणों मे आयोजित होने वाली थी,जिसके तहत पहले चरण में एक ऑब्जेक्टिव परीक्षा,दूसरे चरण में साक्षात्कार तथा तीसरे चरण में शारिरीक दक्षता परीक्षा थी। दक्षता परीक्षा में पुरूष अभ्यर्थियों को 26 किलोमीटर व महिला अभ्यर्थियों को 16 किलोमीटर दूरी तय करनी थी।

नए अभ्यर्थियों के लिए मौका

परीक्षा फार्म भरवाने के बाद भी परीक्षा तिथि आयोग ने तय नहीं की। लेकिन इस बार दुबारा नए अभ्यर्थियों के लिए फार्म ओपन किया गया। जिसके तहत 11 अक्टूबर से लेकर 30 अक्टूबर तक नए अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों ने पिछले वर्ष फार्म भर दिया था, उन्हें इस वर्ष फार्म नहीं भरना पड़ेगा। साथ ही उन्हें परीक्षा सेंटर बदलने की छूट होगी।  परीक्षा सेंटर चुनने 5 दिन का समय  आयोग ने लिखित परीक्षा की तारीख 5 दिसंबर तय की है। पिछले बार निकाले गए आवेदन के तहत सिर्फ संभाग मुख्यालयों में ही परीक्षा केंद्र बनाये गए थे। पर इस बार संशोधित कर कई शहरों में केंद्र बनाए गए हैं। अभ्यर्थियों को यह सुविधा दी गई हैं कि वह 31 अक्टूबर दोपहर 12 बजे से 4 नवम्बर रात्रि 11.59 मिनट तक परीक्षा केंद्रों में सुधार कर नए परीक्षाकेन्द्र का चुनाव कर सकेंगे। इन शहरों में परीक्षा केंद्र रायपुर, दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर, महासमुंद, धमतरी, कोरबा, रायगढ़, राजनांदगांव, बलौदाबाजार, जांजगीर चाम्पा, जगदलपुर, दंतेवाड़ा, कांकेर, अम्बिकापुर, बैकुंठपुर, जशपुर, कबीरधाम । Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) सहायक प्राध्यापकों ने किया प्रदर्शन, सरकार के नीयत पर उठाए सवाल पीएम मोदी बोले- जब तक युद्ध चल रहा है, हथियार नहीं डाले जाते… Chhattisgarh Patwari Recruitment 2021 : पटवारी भर्ती के लिए वित्त विभाग से मिली मंजूरी, लेकिन पदों की संख्या घटी ननकीराम कंवर की चेतावनी, भ्रष्टाचार के आरोपियों पर करें कार्रवाई, नहीं तो… सीएम भूपेश की कलेक्टर्स के साथ बड़ी बैठक : कवर्धा हिंसा के बाद सख्त हिदायत, सोशल मीडिया और कानून पर कही ये बात… Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround