हादसे में 3 की मौत : कार और ऑटो में भीषण टक्कर, 8 गंभीर रूप से घायल, मची चीख पुकार...
हादसे में 3 की मौत : कार और ऑटो में भीषण टक्कर, 8 गंभीर रूप से घायल, मची चीख पुकार...
बेमेतरा। जिले में शुक्रवार देर रात एक बड़ी घटना हो गई। सड़क हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में एक महिला भी शामिल हैं। हादसे में 8 लोग घायल हुए हैं। सभी घायल की हालत गंभीर है। जिन्हें रायपुर रेफर किया गया है। हादसा साजा थाना क्षेत्र में हुआ है।
आमने-सामने भीषण भिड़ंत
बताया जा रहा है कि ऑटो और कार की आमने-सामने भीषण भिड़ंत हुई है। ऑटो सवार शोक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दुर्ग लौट रहे थे। तभी यह दुर्घटना हो गई। मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ केस दर्ज कराई है।
शोक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे
भिलाई निवासी मानिकपुरी परिवार बेमेतरा के ठाठापुर में एक शोक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। कार्यक्रम के बाद रात करीब 9.30 बजे ऑटो से लौट रहे थे। कोदवा-राखी गांव के बीच दुर्ग की ओर से आ रही कार से आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस को भ सूचना दी गई। सूचना के बाद पुलिस और एंबुलेंस भी पहुंच गई।
दो की मौके पर ही मौत
टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। वहीं मौके पर ही भिलाई के डबरा पारा निवासी गीता बाई (50) और बहादुर दास (50) की मौत हो गई। वहीं कार ड्राइवर साजा निवासी परमेश्वर सेन (36) की रायपुर लाते समय रास्ते में मौत हो गई।
पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। वहां से दो की हालत गंभीर देख तत्काल रायपुर रेफर कर किया गया, जबकि बाकी 6 को देर रात रायपुर रेफर किया गया।
मामले की जांच जारी है
देवकर चौकी पुलिस का कहना है कि ऑटो में 7 और कार में 4 लोग सवार थे। संजय यादव साजा की रिपोर्ट पर डबरा पारा भिलाई निवासी ऑटो ड्राइवर करमजीत और डबरा पारा भिलाई निवासी अमित दास की रिपोर्ट पर कार के ड्राइवर परमेश्वर सेन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए)
सर्पदंश से मौत : सांप के काटने से एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत, घर में मातम, लेकिन घटना आश्चर्यजनक…
टी-20 वर्ल्ड कप में लाखों का सट्टा, 7 सटोरिये गिरफ्तार…
सहायक प्राध्यापकों ने किया प्रदर्शन, सरकार के नीयत पर उठाए सवाल
प्रोजेरिया से ग्रसित शैलेंद्र : इस वजह से बनाया एक दिन का कलेक्टर, सीएम से करेंगे मुलाकात…प्रोजेरिया से ग्रसित शैलेंद्र : इस वजह से बनाया एक दिन का कलेक्टर, सीएम से करेंगे मुलाकात…
पीएम मोदी बोले- जब तक युद्ध चल रहा है, हथियार नहीं डाले जाते…
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround