जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश, कक्षा छठवीं और नवमी में प्रवेश परीक्षा के लिए प्रक्रिया जारी, जानिए अंतिम तारीख...

जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश, कक्षा छठवीं और नवमी में जारी, जानिए अंतिम तारीख.. रायपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा के लिए प्रक्रिया जारी है। इसके पालक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। रायपुर के माना कैंप स्थित नवोदय में कक्षा छठवीं और कक्षा नवमी के लिए प्रवेश परीक्षा की प्रक्रिया जारी है । कक्षा नौवीं के लिए 31 अक्टूबर 2021 और कक्षा छठवीं के लिए 30 नवंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन भरे जा सकते हैं।

लड़के एवं लड़कियों के लिए अलग अलग छात्रावास

नवोदय विद्यालय माना कैंप के प्राचार्य ने बताया कि भारत सरकार के शिक्षा के अधीन नवोदय विद्यालय समिति के अंतर्गत कार्यरत एक उत्कृष्ट सहशिक्षा आवासी विद्यालय हैं । यहां लड़के एवं लड़कियों के लिए अलग अलग छात्रावास की सुविधा है । सभी विद्यार्थियों को निशुल्क शिक्षा, भोजन एवं आवास की सुविधा हैं।

कन्नड़ भाषा का अध्यापन

नवोदय विद्यालय माना कैंप में तृतीय भाषा के रूप में कन्नड़ भाषा का अध्यापन कक्षा छठवीं से नवमीं तक कराया जाता है। यहां संगीत, कला एवं खेलकूद के लिए विद्यार्थियों को विशेष रुप से योग्य शिक्षकों के द्वारा प्रशिक्षित किया जाता है । अनिवार्य कंप्यूटर शिक्षा एवं स्मार्ट क्लास की भी व्यवस्था है।

राज्य एवं भारत सरकार के उच्च पदों पर सेवारत

यह विद्यालय केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नई दिल्ली से संबंध है जहां प्रतिवर्ष बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम शत प्रतिशत रहे हैं। यहां के छात्र प्रतिवर्ष अधिकाधिक संख्या में NEET, JEE  एवं देश के प्रतिष्ठित अन्य विश्वविद्यालयों में चयनित हो रहे हैं। इस विद्यालय के पूर्व छात्र राज्य एवं भारत सरकार के उच्च पदों पर सेवारत है।

शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए प्रवेश प्रक्रिया

प्राचार्य ने बताया कि प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए कक्षा छठवीं एवं नवमी के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। दोनों कक्षाओं के लिए प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम संबंधी विवरण इस प्रकार है। कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए छात्र एवं छात्राएं जिनकी उम्र 01.05.2009 से 30.04.2013 (दोनों तिथियां भी शामिल हैं) आवेदन वेबसाइट https://cbseitms.nic.in  के माध्यम से कर सकते हैं।

जवाहर नवोदय विद्यालय माना कैंप, रायपुर में 80 सीट

इसके लिए जवाहर नवोदय विद्यालय माना कैंप, रायपुर में 80 सीट है। कक्षा 9वीं  के प्रवेश के लिए ऐसे छात्र एवं छात्राएं जिनकी उम्र  01.05.2006 से 30.04.2010 (दोनों तिथियां शामिल हैं) प्रवेश के लिए आवेदन वेबसाइट www.nvsadmissionclassnine.in  के माध्यम से कर सकते हैं।  इसके लिए वर्तमान में 4 सीट है। प्रवेश परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन भरने की विधि, प्रवेश नियम एवं पाठ्यक्रम आदि की अधिक जानकारी नवोदय विद्यालय समिति के वेबसाइट www.navoday.gov.in से प्राप्त की जा सकती है। Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) हादसे में 3 की मौत : कार और ऑटो में भीषण टक्कर, 8 गंभीर रूप से घायल, मची चीख पुकार… सर्पदंश से मौत : सांप के काटने से एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत, घर में मातम, लेकिन घटना आश्चर्यजनक… सहायक प्राध्यापकों ने किया प्रदर्शन, सरकार के नीयत पर उठाए सवाल प्रोजेरिया से ग्रसित शैलेंद्र : इस वजह से बनाया एक दिन का कलेक्टर, सीएम से करेंगे मुलाकात…प्रोजेरिया से ग्रसित शैलेंद्र : इस वजह से बनाया एक दिन का कलेक्टर, सीएम से करेंगे मुलाकात… पीएम मोदी बोले- जब तक युद्ध चल रहा है, हथियार नहीं डाले जाते… Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround