पटवारी निलंबित, ग्रामीणों ने लगाया था ये आरोप, एसडीएम ने की कार्रवाई

मुंगेली। तहसील के धरमपुरा में पदस्थ एक पटवारी को एसडीएम ने निलंबित कर दिया है। ग्रामीणों ने एसडीएम से उसकी शिकायत की थी। एसडीएम ने इसकी जांच की। जांच में विभागीय कामकाज में लेटलतीफी और लापरवाही बरतना पाया गया। एसडीएम नवीन भगत ने मीडिया को बताया कि मुंगली तहसील के हल्का 31 धरमपुरा के पटवारी पार्वती महिलांग के खिलाफ ग्रामीणों ने लिखित शिकायत की थी। पैसे नहीं देने पर प्रताड़ित करने और कार्य के लिए बार-बार पटवारी दफ्तर का चक्कर लगवाने की बात कहती है। इस पूरे मामले में एसडीएम ने कमेटी गठित कर जांच की गई। इसमें ग्रामीणों की शिकायत सही मिली। जांच के दौरान विभागीय कामकाज में लेटलतीफी और लापरवाही बरतने की बात सामने आई। पटवारी से प्राप्त शिकायत के संबंध में जवाब भी मांगा गया। लेकिन पटवारी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। जिस कारण एसडीएम ने पटवारी पावर्ती महिलांग को निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में उन्हें मुंगेली तहसील के शाखा में सलग्न किया गया है। Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश, कक्षा छठवीं और नवमी में प्रवेश परीक्षा के लिए प्रक्रिया जारी, जानिए अंतिम तारीख… हादसे में 3 की मौत : कार और ऑटो में भीषण टक्कर, 8 गंभीर रूप से घायल, मची चीख पुकार… सर्पदंश से मौत : सांप के काटने से एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत, घर में मातम, लेकिन घटना आश्चर्यजनक… सहायक प्राध्यापकों ने किया प्रदर्शन, सरकार के नीयत पर उठाए सवाल प्रोजेरिया से ग्रसित शैलेंद्र : इस वजह से बनाया एक दिन का कलेक्टर, सीएम से करेंगे मुलाकात… पीएम मोदी बोले- जब तक युद्ध चल रहा है, हथियार नहीं डाले जाते… Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround