ट्रक ने कुचला, बाइक सवार महिला की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम...
ट्रक ने कुचला, बाइक सवार महिला की मौत, दो गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम...
जगदलपुर। प्रदेश में सड़क दुर्घटना कम नहीं हो रही है। आए दिन हादसे की खबर आ रही है। शनिवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक सवार दंपती समेत तीन लोगों को रौंद दिया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई है, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नेशनल हाईवे 63 पर चक्काजाम
हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने जगदलपुर-बीजापुर नेशनल हाईवे 63 पर चक्काजाम कर दिया। मामला जगदलपुर के परपा थाना क्षेत्र का है।
दंपती सरगीपाल लौट रहे थे
जानकारी के अनुसार, जगदलपुर के सरगीपाल निवासी तुलसा बघेल (28) अपने पति गणेश (32 ) और एक अन्य महिला सुबाली (40) के साथ जाटव गांव आई थी। यहां से वह अपने घर सरगीपाल लौट रही थी।
ट्रक ने महिला की मौके पर ही मौत
रास्ते में दंतेवाड़ा की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। ट्रक तीनों को रौंदते हुए निकल गया। इस घटना में एक महिला तुलसा बघेल की मौके पर ही मौत हो गई। उनके पति गणेश और सुबाली गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के बाद दोनों को ग्रामीणों ने मेकाज में भर्ती करवाया।
वाहनों की भी लंबी कतार लगी
ग्रामीणों ने घंटों तक सड़क से शव को भी नहीं उठाया। चक्काजाम होने की वजह से दोनों तरफ वाहनों की भी लंबी कतार लगी हुई थी। पुलिस की समझाइश के बाद ग्रामीण लौट गए।
ग्रामीण काफी आक्रोशित थे, 10 हजार रुपए की सहायता राशि दी
पुलिस न मीडिया को बताया क घटना के बाद ग्रामीण काफी आक्रोशित हो गए थे। करीब 2 घंटे तक ग्रामीणों ने किसी की बात नहीं सुनी। वहीं प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को तत्काल 10 हजार रुपए की सहायता राशि दी गई। साथ ही ट्रक ड्राइवर की तत्काल गिरफ्तारी की गई।
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए)
जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश, कक्षा छठवीं और नवमी में प्रवेश परीक्षा के लिए प्रक्रिया जारी, जानिए अंतिम तारीख…
हादसे में 3 की मौत : कार और ऑटो में भीषण टक्कर, 8 गंभीर रूप से घायल, मची चीख पुकार…
सर्पदंश से मौत : सांप के काटने से एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत, घर में मातम, लेकिन घटना आश्चर्यजनक…
सहायक प्राध्यापकों ने किया प्रदर्शन, सरकार के नीयत पर उठाए सवाल
प्रोजेरिया से ग्रसित शैलेंद्र : इस वजह से बनाया एक दिन का कलेक्टर, सीएम से करेंगे मुलाकात…
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun