कवर्धा विवाद : 59 आरोपियों को मिली जमानत, हिंदू संगठनों ने किया स्वागत
दुर्ग। कवर्धा विवाद मामले में शुक्रवार को 59 आरोपियों को जमानत दी गई थी। वे सभी शनिवार को दुर्ग जेल से रिहा किये गए। इस दौरान हिंदू संगठनों के लोगों ने स्वागत कर कवर्धा रवाना किया।
दरअसल, कवर्धा शहर के लोहारा नाका पर 3 अक्टूबर को झंडे के लिए दो पक्षों में विवाद हो गया था। 5 अक्टूबर को कवर्धा के अलग-अलग मोहल्ले में उपद्रव हुए। मामले में पुलिस ने 100 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
कोर्ट में सुनवाई के बाद 20 अक्टबर को 18 लोगों को जमानत दे दी गई थी। इसके बाद शुक्रवार को 59 लोगों को कोर्ट से सुनवाई के दौरान 20-20 हजार रुपए के मुचलके पर जमानत में छोड़ने का फैसला लिया गया।
भाजपा प्रदेश मंत्री विजय शर्मा ने किया आत्मसमर्पण
झंडा विवाद में आरोपी भाजपा प्रदेश मंत्री विजय शर्मा, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी, भाजपा कार्यालय मंत्री पन्ना चंद्रवंशी और बजरंग दल के कार्यकर्ता राहुल चौरसिया ने शुक्रवार को आत्मसमर्पण किया था। इन पर कई धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है। इन्हें अभी जमानत नहीं मिली है।
आरोपी हर महीने थाने में देंगे हाजिरी
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान सभी आरोपियों के लिए कुछ शर्ते भी रखी हैं। जिसे सभी को मानना होगा। जमानत पर छूटे सभी आरोपियों को हर महीने संबंधित थाने में हाजिरी देनी होगी। इसके साथ सुनवाई के दौरान नियमित रूप से उपस्थित रहना होगा।
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए)
जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश, कक्षा छठवीं और नवमी में प्रवेश परीक्षा के लिए प्रक्रिया जारी, जानिए अंतिम तारीख…
हादसे में 3 की मौत : कार और ऑटो में भीषण टक्कर, 8 गंभीर रूप से घायल, मची चीख पुकार…
सर्पदंश से मौत : सांप के काटने से एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत, घर में मातम, लेकिन घटना आश्चर्यजनक…
सहायक प्राध्यापकों ने किया प्रदर्शन, सरकार के नीयत पर उठाए सवाल
प्रोजेरिया से ग्रसित शैलेंद्र : इस वजह से बनाया एक दिन का कलेक्टर, सीएम से करेंगे मुलाकात…
पीएम मोदी बोले- जब तक युद्ध चल रहा है, हथियार नहीं डाले जाते…
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaround