GPM : डूबने से दो बच्चियों की मौत, सहेलियों के साथ गई थी नहाने... पेंड्रा। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में दो बच्चियों की डूबने से मौत हो गई। दोनों डबरी में नहाने गई थी। छात्राएं कक्षा तीसरी में पढ़ती थी। ये घटना पेंड्रा थाना क्षेत्र के नगवाही गांव की है। जानकारी के अनुसार, नगवाही की मेघा (8) और रानी (8) शनिवार को स्कूल की छुट्टी के बाद लौटे, फिर शाम को गांव के ही खेत में बने डबरी में नहाने गई थीं। मेघा और रानी के साथ उनकी 3 और सहेलियां भी गईं थीं। सभी नहा रहे थे। लेकिन अचानक मेघा और रानी डूबने लग, तो उनकी दूसरी सहेलियों ने शोर मचाया लेकिन खेत के पास कोई नहीं था। इसके बाद मेघा और रानी डूब गए। सहेलियों ने दोनों के परिजनों को इस बात की जानकारी दी। इधर, खबर लगते ही दोनों बच्चियों के परिजन मौके पर पहुंचे। दोनों को डबरी से निकाला गया। इसके बाद दोनों को पेंड्रा के सामुदायिक अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से ही पूरे गांव में मातम है। शवों का पोस्टमॉर्टम रविवार को पेंड्रा में किया गया। Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश, कक्षा छठवीं और नवमी में प्रवेश परीक्षा के लिए प्रक्रिया जारी, जानिए अंतिम तारीख… हादसे में 3 की मौत : कार और ऑटो में भीषण टक्कर, 8 गंभीर रूप से घायल, मची चीख पुकार… सर्पदंश से मौत : सांप के काटने से एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत, घर में मातम, लेकिन घटना आश्चर्यजनक… सहायक प्राध्यापकों ने किया प्रदर्शन, सरकार के नीयत पर उठाए सवाल प्रोजेरिया से ग्रसित शैलेंद्र : इस वजह से बनाया एक दिन का कलेक्टर, सीएम से करेंगे मुलाकात… Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun