करंट से पति-पत्नी की मौत, पुलिस ने जताई ये आशंका
करंट से पति-पत्नी की मौत, पुलिस ने जताई ये आशंका
बेमेतरा। बिजली तार की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत हो गई। घटना शनिवार रात की बताई जा रही है। लोगों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ये घटना बेमेतरा के नांदघाट थाना क्षेत्र की है।
खेत में बना रहे थे घर
जानकारी के अनुसार, नांदघाट अमोरा गांव में तिहारू राम 60 वर्षीय अपनी पत्नी बजहरीन बाई के साथ खेत में घर बनाकर रह रहा था। बताया जा रहा हैं कि बीती रात घर में लगे बिजली तार की चपेट में दोनों पति-पत्नी आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक दंपति की एक लड़की है, जिसकी शादी हो गई। वह रायपुर में अपने पति के साथ रहती है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
पुलिस इस घटना में आशंका जता रही है कि, पहले पति करंट की चपेट में आया होगा। इसके बाद उसे बचाने के चक्कर में पत्नी भी करंट की चपेट में आई होंगी। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए)
GPM : डूबने से दो बच्चियों की मौत, सहेलियों के साथ गई थी नहाने…
न्याय से अन्याय! : न कोरोना, न बारदाने की दिक्कत तो 1 नवंबर से धान खरीदी क्यों नहीं, जानिए वजह…
ट्रक ने कुचला, बाइक सवार महिला की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम…
जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश, कक्षा छठवीं और नवमी में प्रवेश परीक्षा के लिए प्रक्रिया जारी, जानिए अंतिम तारीख…
हादसे में 3 की मौत : कार और ऑटो में भीषण टक्कर, 8 गंभीर रूप से घायल, मची चीख पुकार…
सहायक प्राध्यापकों ने किया प्रदर्शन, सरकार के नीयत पर उठाए सवाल
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun