सांसद-विधायक के सामने भिड़े कांग्रेसी, माइक छीन मंच से ढकेला, जानें वजह...

सांसद-विधायक के सामने भिड़े कांग्रेसी, माइक छीन मंच से ढकेला, जानें वजह... जशपुर। जिला कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में राष्ट्रीय सचिव और छत्तीसगढ प्रभारी सप्तगिरी उल्का के सामने कांग्रेस नेता आपस में भिड़ गए। मंच पर जिला काग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पवन अग्रवाल भाषण दे रहे थे। जिसे अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष इफ्तिखार हसन ने मंच से ढकेल दिया। उससे हाथापाई करते हुए माइक छिन लिया। बताया जा रहा है कि हसन विधायक यूडी मिंज के समर्थक है।  छत्तीसगढ़ प्रभारी सासंद सप्तगिरी उल्का कांग्रेसी जब आपस भिड़े, तब वे मंच पर मौजूद थे। वे चुपचाप सारी घटना देखते रहे। मंच पर ही जशपुर के दो विधायक मौजूद थे, पर किसी ने भी इसे रोकने की कोशिश नहीं की। विवाद क्यों हुआ जानकारी के मुताबिक पवन अग्रवाल सिंहदेव समर्थक हैं। वे मंच से ढाई ढाई साल के मुख्यमंत्री को लेकर भाषण दे रहे थे। वे सिहदेव के पक्ष में बात कर रहे थे। भाषण के बीच में ही पवन अग्रवाल के साथ यह घटना हुई। घटना को लेकर वीडियो भी वायरल हो गया है। जिसमें मंच पर मौजूद कुनकुरी विधायक यू डी मिंज के समर्थक इफ़्तिख़ार हसन उर्फ़ गूड्डू मंच पर पहुंच कर पवन अग्रवाल से हाथापाई करते दिख रहे हैं। देखिए वीडियो- https://youtu.be/ylN7iDqh4UA

भाजपा ने चुटकी ली

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लड़ाई पर भाजपा ने चुटकी ली है। सोशल मीडिया में लिखा कि कांग्रेस के मंच पर हुई मारपीट, हुआ जूतम पैजार, चले लात-घूंसे-मुक्के, दिखा कांग्रेसी संस्कार। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की कुर्सी की लड़ाई में अब मारपीट भी! जशपुर में भरे मंच पर नेता ने राहुल गांधी को ढाई साल का वादा याद दिलाया तो प्रभारी के सामने ही कूट दिए गए। गढ़ागे नवा छत्तीसगढ़! न्याय से अन्याय! : न कोरोना, न बारदाने की दिक्कत तो 1 नवंबर से धान खरीदी क्यों नहीं, जानिए वजह… ट्रक ने कुचला, बाइक सवार महिला की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम… जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश, कक्षा छठवीं और नवमी में प्रवेश परीक्षा के लिए प्रक्रिया जारी, जानिए अंतिम तारीख… हादसे में 3 की मौत : कार और ऑटो में भीषण टक्कर, 8 गंभीर रूप से घायल, मची चीख पुकार… सहायक प्राध्यापकों ने किया प्रदर्शन, सरकार के नीयत पर उठाए सवाल Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun