निजी स्कूल संचालकों का बड़ा आंदोलन, सरकार पर लगाए ये आरोप, जानिए क्या है मांगें...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में निजी स्कूल संचालकों का आज बड़ा आंदोलन है। इस वजह से लगभग 7 हजार से अधिक निजी स्कूल बंद रहेंगे। निजी स्कूल संचालकों ने शिक्षा के अधिकार (RTE) की राशि नहीं मिलने का आरोप लगाया है। आंदोनल से लाखों बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होगी।   दरअसल, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने 25 अक्टूबर को प्रदेश स्तर पर हड़ताल का ऐलान किया था। सोमवार की दोपहर राज्य भर से कई स्कूल संचालाक रायपुर पहुंचेंगे। बूढ़ापारा के धरना स्थल पर जमा होकर स्कूल एसोसिएशन के लोग सरकार के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर करेंगे। एसोसिएशन के इस फैसले की वजह से प्रदेश के सभी प्राइवेट स्कूलों में पढ़ने वाले करीब 16 लाख बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होगी।

RTE के 106 करोड़ रुपए बकाया

स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने बताया कि सरकार लगातार हमारी मांगों की अनदेखी कर रही है। इस हड़ताल का प्रमुख कारण RTE (राइट टू एजुकेशन) के तहत प्राइवेट स्कूलों को मिलने वाला पैसा है। पिछले कई महीने से करीब 106 करोड़ रुपए सभी स्कूलों के बकाया है, जो सरकार ने अब तक नहीं दिए हैं। सोमवार को सभी स्कूलों में ताले लगे होंगे। टीचिंग स्टाफ, नॉन टीचिंग स्टाफ सभी हड़ताल पर रहेंगे। इन मांगों को लेकर आंदोलन 2020-2021 की RTE की प्रतिपूर्ति राशि अशासकीय विद्यालयों को जल्द प्रदान की जाए। 16 महीनों तक स्कूल बसों का संचालन बंद रहा, अत: अप्रैल 2020 से जुलाई 2021 (16 महीने) प्रदेश की सभी स्कूल बसों का रोड टैक्स माफ किया जाए।

नवीन मान्यता के लिए  अड़ियल रवैया

नवीन मान्यता, मान्यता नवीनीकरण पर स्कूल शिक्षा विभाग अड़ियल रवैया अपनाए हुए हैं। पूरे प्रदेश में मान्यता की प्रक्रिया 2 से 3 वर्ष विलंब से चल रही है। कोरोना संक्रमण के दौरान प्रदेश के सभी अशासकीय विद्यालयों का स्कूल शिक्षा विभाग ने निरीक्षण किया था, अलग-अलग जिलों में कमियां बता कर अशासकीय विद्यालयों को परेशान किया जा रहा है। देखिए वीडियो- Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) बड़ी खबर : छेर छेरा और शाकंभरी जयंती पर छुट्टी, सीएम भूपेश बघेल ने की घोषणा, देखिए वीडियो… न्याय से अन्याय! : न कोरोना, न बारदाने की दिक्कत तो 1 नवंबर से धान खरीदी क्यों नहीं, जानिए वजह… जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश, कक्षा छठवीं और नवमी में प्रवेश परीक्षा के लिए प्रक्रिया जारी, जानिए अंतिम तारीख… हादसे में 3 की मौत : कार और ऑटो में भीषण टक्कर, 8 गंभीर रूप से घायल, मची चीख पुकार… सहायक प्राध्यापकों ने किया प्रदर्शन, सरकार के नीयत पर उठाए सवाल Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun