कार में लगी आग : तीन लोग गंभीर रूप से झुलसे, एक की मौत...
कार में लगी आग : गंभीर रूप से तीन लोग झुलसे, एक की मौत, दो गंभीर
रायपुर। राजधानी में दुर्घटना के बाद कार में आग लग गई। हादसे में कार सवार तीन लोग झुलस गए। जिसमें एक की मौत हो गई। वहीं दो गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालात नाजुक बताई जा रही है। दुर्घटना मरीन ड्राइव से तेलीबांधा की तरफ जाने वाले रास्ते में हुआ है।
पहले पेड़ से टकराया, फिर कार में लगी आग
जानकारी के अनुसार, रायपुर के अवंति विहार मोड़ के पास तेज रफ्तार कार एक मवेशी को मारते हुए पेड़ से टकरा गई। इसके बाद कार सब्जी दुकान में घुस गई और कार में आग लग गई।आग लगने से तीन लोग झुलस गए। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं कार की टक्कर से एक मवेशी की भी मौत हो गई।
युवकों की नहीं हुई पहचान
राहगीरों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। तेलीबांधा थाने की पुलिस और फायर ब्रिगेड के अधिकारी मौके पर पहुंचे। हादसे में घायल युवकाें की पहचान नहीं हो पाई है। कार भी बुरी तरह जल चुकी है। नंबर प्लेट नहीं दिख रही है। पुलिस युवकों के होश आने का इंतजार कर रही है।