मुठभेड़ में तीन नक्सली को मार गिराया, SLR, AK-47 समेत कई हथियार बरामद...

मुठभेड़ में तीन नक्सली को मार गिराया, SLR, AK-47 समेत कई हथियार बरामद... जगदलपुर। छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर सोमवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में जवानों ने तीन नक्सली को मार गिराया। वहीं घटना स्थल से एसएलआर, एक AK-47 समेत कई हथियार भी बरामद किए हैं। इसकी पुष्टि बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने की है। यह कार्रवाई तेलंगाना पुलिस और तेलंगाना ग्रेहाउंड्स ने की है।

तेलंगाना पुलिस और ग्रेहाउंड्स फोर्स की कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, तेलंगाना मुलगु जिले के जंगल में बड़ी संख्या में नक्सलियों के होने की सूचना मिली थी। इसके बाद तेलंगाना पुलिस और तेलंगाना ग्रेहाउंड्स फोर्स सर्चिंग पर निकले थे।

दो घंटे फायरिंग हुई

बताया जा रहा है कि जवान जैसे ही जंगल में दाखिल हुए, वैसे ही नक्सलियों ने जोरदार फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस और नक्सलियों के बीच लगभग दो घंटे फायरिंग हुई। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली भाग निकले। मुलगू जिले का जंगल छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले की सीमा से लगा हुआ है। फिलहाल इस मुठभेड़ के बाद छत्तीसगढ़ की सीमावर्ती जिलों में तैनात पुलिस को भी अलर्ट कर दिया गया है।

मारे गए नक्सलियों की शिनाख्त नहीं

बता दें कि मारे गए नक्सलियों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि जवान जब वापस लौटेंगे तब घटना के संबंध में अधिक जानकारी मिल पाएगी। देखिए वीडियो- Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए)

बड़ी खबर : छेर छेरा और शाकंभरी जयंती पर छुट्टी, सीएम भूपेश बघेल ने की घोषणा, देखिए वीडियो… न्याय से अन्याय! : न कोरोना, न बारदाने की दिक्कत तो 1 नवंबर से धान खरीदी क्यों नहीं, जानिए वजह… जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश, कक्षा छठवीं और नवमी में प्रवेश परीक्षा के लिए प्रक्रिया जारी, जानिए अंतिम तारीख… हादसे में 3 की मौत : कार और ऑटो में भीषण टक्कर, 8 गंभीर रूप से घायल, मची चीख पुकार… सहायक प्राध्यापकों ने किया प्रदर्शन, सरकार के नीयत पर उठाए सवाल Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun